Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुष्पा की हीरोइन की शादी के बाद एयरपोर्ट पहुंचे मेहमान:दूल्हा-दुल्हन भी उदयपुर एयरपोर्ट जाने के लिए होटल से निकले; एनिमल के डायरेक्टर भी दिखे

    18 hours ago

    उदयपुर में अपनी शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैदराबाद के लिए रवाना होने वाले हैं। वे वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया से एयरपोर्ट जाने के लिए निकल चुके है। वहीं तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा एयरपोर्ट पर पहुंचे चुके हैं। इससे पहले आज सुबह फिल्म कबीर सिंह और एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा रवाना हो गए थे। अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होग, जिसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। बॉलीवुड सितारों ने रश्मिका-विजय को दी बधाई रश्मिका-विजय की शादी के बाद इंस्टा पर फैन्स के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी दोनों को बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की। पारंपरिक क्लासिक लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे। वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था। डीजे नाइट में किया डांस होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना 'श्रीवल्ली' भी डीजे पर बजाया गया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। 4 दिन बाद अब दोनों, उनके परिवार और दो स्त हैदारबाद रवाना होंगे। देखिए, शादी से जुड़ी PHOTOS… शादी के बाद एक-दूसरे के लिए लिखा था मैसेज शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की और मैसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा- “Hi my loves, introducing to you now 'My Husband', यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।” विजय देवरकोंडा ने लिखा- ‘उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।’ … रश्मिका-विजय की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। (पढ़िए पूरी खबर) एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए 'एनिमल' के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाबी सिंगर रमन लखेसर के गाने पर कंट्रोवर्सी:बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए हटाया, शिअद बोला-एक लाइन से AAP सरकार डर गई
    Next Article
    सरबजीत केस से चर्चा में आए वकील को बड़ी जिम्मेदारी:लाहौर हाईकोर्ट ने IHRC को-चेयरमैन बनाया; पंजाबी महिला के पति ने भी इसी से याचिका लगवाई थी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment