Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था

    11 hours ago

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी के काग्रेसियों को नंगा बताए जाने के जवाब में कहा कि मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने देश को अमेरिका से ट्रेड डील करके ट्रंप के हाथों बेच दिया शर्म आपको आनी चाहिए। राहुल ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है - क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। पीएम मोदी ने कल उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा था कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में कांग्रेसियों को नंगा होने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं। राहुल ने और क्या बोला… मोदी ने कहा- कांग्रेस नंगो की पार्टी रविवार को मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो के उद्घाटन के दौरान मंच से पीएम ने AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ जमकर बोला। पीएम ने कांग्रेस को नंगों की पार्टी कहते हुए सीधे अटैक किया। उन्होंने कहा कि पाप कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दलों को उठाना पड़ता है। जनता से पूठा- AI सम्मेलन पर क्या कहोगे पीएम ने पूरे भाषण में केवल कांग्रेस पार्टी का नाम लिया। अन्य दलों का नाम उनके 36 मिनट के भाषण में कहीं नहीं था। उन्होंने सीधे कहा- मेरठ वालों बताओं ये AI सम्मेलन से आपको गर्व हुआ या नहीं? आपका माथा ऊंचा हुआ या नहीं। ये काम भारत के लिए हुआ या नहीं। भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ या नहीं? पूरा देश गर्व से भर गया। लेकिन, कांग्रेस और इनके इको सिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कहा कि कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दल उठाते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup LIVE: Hetmyer blitzkrieg powers Windies to 254/6 in Mumbai
    Next Article
    वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया:जिम्बाब्वे को 255 रन का टारगेट दिया, हेटमायर और पॉवेल की फिफ्टी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment