Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग केस में एक्शन:मुंबई पुलिस ने आरोपियों पर MCOCA लगाया, मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

    9 hours ago

    मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानून महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह फायरिंग जुहू में स्थित रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर हुई थी। एक अधिकारी ने बताया, “कुछ आरोपी पहले से ही गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। इसलिए इस केस में MCOCA की धाराएं लगाई गई हैं।” बता दें कि 1 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे जुहू इलाके में रोहित शेट्टी की नौ मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई। एक गोली बिल्डिंग के अंदर मौजूद जिम के कांच पर लगी। पुलिस ने अब तक मामले में आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18), स्वप्निल सकत (23) और असराम फसाले को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लॉरेंस गैंग का सदस्य शुभम लोणकर वांटेड है। उसने कथित तौर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। शुभम लोणकर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बांद्रा में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वांटेड है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'I barely know what he’s saying': AOC fires back at Trump after he calls Bad Bunny’s Super Bowl halftime show ‘worst ever’
    Next Article
    टी-20 वर्ल्ड कप- 5 ओवर में विंडीज 50 पार:होप जीरो और किंग एक रन पर आउट; इंग्लैंड के आर्चर-करन को एक-एक विकेट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment