Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    'रईसजादे की रील की मस्ती ने मेरा बेटा छीन लिया':दिल्ली में हिट-एंड-रन केस में साहिल की मां बोलीं- नाबालिग पर 13 ओवर-स्पीडिंग चालान थे

    9 hours ago

    दिल्ली के द्वारका में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की सड़क हादसे में मौत ने उनकी मां को झकझोर दिया। साहिल की मां इना मकान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर न्याय की मांग की। इना माकन ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि माता-पिता की दौलत उन्हें सड़क पर कुछ भी करने का लाइसेंस देती है। उनके रील के चक्कर में मेरा बच्चा चला गया। इना ने दावा किया कि नाबालिग स्कॉर्पियों ड्राइवर पर पहले से ही दिल्ली में ओवरस्पीडिंग के कई चालान कटे हुए थे, इसके बावजूद उसके पिता ने उसे बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने से नहीं रोका। इना ने कहा कि मेरा बेटा ऑफिस जा रहा था। स्कॉर्पियो चला रहा लड़का अपनी बहन के साथ रील बना रहा था। रील में साफ दिख रही थी कि गाड़ी कितनी तेज थी। रईसजादे की ‘मस्ती’ के कारण मेरे बेटे की जान चली गई। एक्सीडेंट से पहले की दो तस्वीरें… मां बोलीं- 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा बेटा इनना मकान ने बताया मुझे 1 बजे दोपहर में एक्सीडेंट के बारे में पता चला। मैं पहुंची तो देखा कि मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था। उसकी जैकेट फटी हुई थी। वह बहुत बुरी स्थिति में था। वह लगभग 10 मिनट से मदद के लिए चीख रहा था। एम्बुलेंस मौजूद थी लेकिन उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ 13 ओवर-स्पीडिंग चालान मां ने पुलिस और प्रशासन से कहा कि स्कॉर्पियों ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। फिर भी उसके पिता ने उसे रोक नहीं पाया। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। मेरा बच्चा चला गया, लेकिन ऐसा करना बंद होना चाहिए। सड़क पर कोई सुरक्षित नहीं। अमीरों की यह सोच कि वे कुछ भी कर सकते हैं, पूरी व्यवस्था को खतरे में डालती है। ‘बेटा मैनचेस्टर जाना चाहता था’ मां ने कहा कि मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा। मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार लड़का था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला। इना आरोप है कि स्कॉर्पियो बहन के साथ स्पीड पर फन रील्स बना रहे थे। वीडियो में वे कह रही हैं कि मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं। नाबालिग को अंतरिम जमानत मिली पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी को द्वारका साउथ स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हादसा हुआ था। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बाइक पर जा रहे साहिल को कुचल दिया। दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हो गया। जांच में सामने आया कि SUV चला रहा नाबालिग के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। 10 फरवरी 2026 को उसे बोर्ड परीक्षा के कारण अंतरिम जमानत मिली। टक्कर में सिर की हड्डी टूट गई थी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में सामने आया कि साहिल धनेशरा की मौत सिर और छाती पर गंभीर चोटों के कारण हुई। सिर की हड्डी बाईं ओर टूटी हुई थी और सिर के नीचे खून जम गया था। छाती में बाईं ओर तीन पसलियों (4, 5 और 6) में फ्रैक्चर थे और फेफड़ों में लगभग 100 मिलीलीटर खून जमा था। मौत का मुख्य कारण हेमोरैजिक शॉक (भारी रक्तस्राव) था, साथ ही दाएं हाथ और महत्वपूर्ण अंगों में भी चोटें थीं। मुंह में जम चुका खून भी मिला, जो हादसे की गंभीरता और क्रूरता को दिखाता है। --------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत:जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टीम इंडिया के कोच गंभीर को IPL से ऑफर:लेकिन कोच पद बना रुकावट, KKR को 2024 में तीसरा IPL खिताब दिलाया
    Next Article
    Salim Khan hospitalised: Salman Khan spotted at Lilavati

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment