Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिजिजू बोले- राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा:उनके नक्सलियों से रिश्ते; संसद में उनका बर्ताव बचकाना, ऐसा अपोजिशन लीडर इतिहास में नहीं देखा

    10 hours ago

    केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी भारत की सिक्योरिटी के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं। वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। वे विदेश और देश में नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं। रिजिजू ने ये बातें न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहीं। रिजिजू ने आगे कहा कि संसद में राहुल का बर्ताव बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना है। एक लीडर ऑफ अपोजिशन पूरे विपक्ष को रिप्रेजेंट करता है। संसद के बाहर जाकर लोगों को देशद्रोही कहना, ड्रामा वाले सिट-इन करना और एक अनपब्लिश्ड किताब लहराना। यह सब बच्चों जैसा बर्ताव है। हमने इंडिया के इतिहास में ऐसा लीडर ऑफ अपोजिशन कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ संसद में हंगामा करना है। कांग्रेस कहती है कि हम उन्हें बोलने नहीं देते। लेकिन जैसे ही वे (राहुल) अंदर आते हैं। हंगामा, बैनर और नारेबाजी शुरू हो जाती है। इंटरव्यू में रिजिजू की 3 बड़ी बातें… रिजिजू बोले- कांग्रेस में कभी मैच्योर लीडर हुआ करते थे कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कि वह 'गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं हैं। इस पर रिजिजू ने कहा कांग्रेस के पास कभी मजबूत लीडर हुआ करते थे जिनकी बातों और काम में मैच्योरिटी थी। लेकिन, धीरे-धीरे कांग्रेस राहुल गांधी जैसी हो गई है और उनके आस-पास रहने वाले लोग भी उनके जैसे हो गए हैं। हम सोच भी नहीं सकते थे कि कांग्रेस ऐसी हो जाएगी। रिजिजू ने कहा- राहुल बिना सबूत के पीएम का नाम लेते राहुल गांधी के समर्थक भी अब उन्हें गंभीरता से क्यों नहीं लेते क्योंकि राहुल बिना सच के बोलते हैं। अगर प्रधानमंत्री किसी से मिले हैं या अगर कोई डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, तो उन्हें पेश करें। वे बिना किसी आधार के प्रधानमंत्री का नाम जबरदस्ती ले रहे हैं। रिजिजू ने पार्लियामेंट में गांधी के बर्ताव पर भी सवाल उठाया और कहा, राहुल गांधी लोकसभा में बिना मतलब के बोल रहे हैं। अगर आप अपोजिशन लीडर हैं, तो क्या आप नियमों से ऊपर हैं?" रिजिजू ने आगे दावा किया कि भारत में "15-20% लेफ्ट इकोसिस्टम" राष्ट्रवाद का विरोध करता है और भारत की डिफ़ेंस, सिक्योरिटी और धार्मिक पहचान को प्रॉब्लम वाला मानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को आम जनता के बजाय इसी सेगमेंट से सपोर्ट मिल रहा है। रिजिजू बोले- विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के साथ बदसलूकी की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर, किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर का काम कार्यवाही चलाना, सरकारी काम को आगे बढ़ाना और विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका देना है। जिस तरह से विपक्षी सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे और प्रदर्शन किया। हमारे स्पीकर ओम बिरला ने संयम और नरमी दिखाई। अगर सोमनाथ चटर्जी स्पीकर होते, तो शायद वे सभी को सस्पेंड कर देते। दरअसल 11 फरवरी को भाजपा ने दावा किया था कि प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने स्पीकर के चैंबर्स में उनसे बदसलूकी की। हालांकि बाद में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वे स्पीकर की चेयर संभालेंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के वर्तमान सेशन का आखिरी दिन था। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द: कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। 'करप्शन रेट कार्ड' वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    "You Need Ability To Suffer To Succeed": Sarvam AI Founder At NDTV AI Summit
    Next Article
    When Salman said he did NOTHING in 'Karan Arjun' but still...

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment