Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड:दोनों राज्यों में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश; अब तक 5 राज्य-UT की सूची जारी

    13 hours ago

    देश के 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा फेज अपने अंतिम चरण में है। शनिवार को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हुई। इसके बाद राजस्थान में कुल 5.15 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ वोटर दर्ज हैं। आज गोवा, केरल और अंडमान-निकोबार की लिस्ट भी आ सकती है। अब तक कुल पांच राज्यों-UT की फाइनल लिस्ट पब्लिश हो चुकी है। इससे पहले 14 फरवरी को लक्षद्वीप, पुडुचेरी और 17 फरवरी को गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी। वहीं 23 फरवरी को तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की सूची जारी होगी। SIR की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश में 5,15,19,929 वोटर हैं। राज्य में 31,36,286 वोटर के नाम कट गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 1,87,30,914 वोटर दर्ज हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 2,34,994 नए वोटर बढ़े हैं। देश में SIR प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी तक नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए आवेदन लिए गए, जिनका निपटारा करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की जा रही है। 12 राज्यों-UT में वोटर लिस्ट के SIR में करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में अब मरीजों को एआई बताएगा रास्ता | AI Navigation For Patients
    Next Article
    10 चैटिंग एप्स से अश्लील VIDEO कॉल, 2.5 करोड़ ठगे:MP में डिजिटल अरेस्ट बताकर ब्लैकमेल करने वाले 20 गिरफ्तार; ये एप आपके मोबाइल में तो नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment