Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,8 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील

    22 hours ago

    राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सीज कर दिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया- मरने वालों के परिजनों की ओर से फैक्ट्री मालिक और जो फैक्ट्री चला रहा था, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हादसे में बिहार के मोतीहारी के सुजंत, मिंटू, अजीत, रवि और चंपारण जिले के रहने वाले श्याम और अमरेश की मौत हो गई। वहीं शिव शशिभूषण कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चला। एक मजदूर की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। डीएनए जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद की PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें… फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा एक के बाद एक 3 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी राजस्थान- फैक्ट्री में आग का खौफनाक मंजर, VIDEO:बचने के लिए चिल्लाते रहे लोग; लपटों से घिरने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ा पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन बनाए:मार्श-हेड क्रीज पर; श्रीलंका के पथिराना को हैमस्ट्रिंग इंजरी, बाहर गए
    Next Article
    दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन:एप और वेब दोनों यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment