Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 लोगों की मौत:2 मजदूर अब भी फंसे, कई फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटीं

    9 hours ago

    भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) की केमिकल फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। अंदर 9 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 7 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। 14 फरवरी को 4 महीने के बेटे के साथ मां जिंदा जली थी उधर, 14 फरवरी को सिरोही के आबू रोड इलाके में 4 महीने के बेटे के साथ मां भी जिंदा जल गई थी। देर रात करीब 11 बजे पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटे की जली हुई लाश पड़ी मिली। पुलिस को आशंका है कि बीड़ी या माचिस की तीली से आग लगी होगी। (पढ़िए पूरी खबर...) (खबर लगातार अपडेट की जा रही है)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rihanna handles wardrobe malfunction at fashion show with grace
    Next Article
    AI Impact Summit 2026 Begins: Full Agenda, Major Attendees, Live Streaming Details, & More Inside

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment