Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 लोगों की मौत:पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स, घटना के समय 25 मजदूर थे अंदर

    12 hours ago

    राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शव बुरी तरह जल गए हैं। कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंचीं। उन्होंने बताया- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। 5 मृतकों की जानकारी मिल गई है। ये बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे। रिकॅार्ड से इनके नाम व अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Top 5 iconic fashion moments in Hollywood history
    Next Article
    चांदी तीन दिन में ₹26,965 सस्ती, ₹2.39 लाख पर आई:ऑल टाइम हाई से ₹1.46 लाख गिरी; सोना ₹1,315 बढ़कर ₹1.54 पर पहुंचा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment