Search

    Language Settings
    Select Website Language

    राजस्थान में पूरे मार्च बारिश का अलर्ट:MP में दो दिन बाद बारिश की संभावना, यूपी में तापमान 10°C गिरा

    4 days ago

    देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश का असर है। राजस्थान में एक हफ्ते से बारिश और तेज हवा का असर है। जो मार्च के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके कारण राज्य के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। 26-27 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 10 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से 10°C या उससे भी नीचे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान 4°C-7°C तक बढ़ सकता है। 26 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में गिरावट आई, 26 और 29 मार्च को नए सिस्टिम एक्टिव होने से बारिश की संभावना मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बादल छाए हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। ग्वालियर में दिन का पारा 30°C से नीचे रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा तापमान 38°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य में 2 दिन बाद दोबारा बारिश का अलर्ट, पिछले 7 दिन में 10 अधिक जिलों का तापमान 10°C गिरा उत्तर प्रदेश में बीते 3 दिनों के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव आए हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल और तापमान में भी गिरावट आई। करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10°C से ज्यादा कम हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 4°C से 7°C तक बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश, तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं जिलों में बारिश हुई। दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27-28 मार्च को राज्य में बारिश के आसार, अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के भी संकेत झारखंड में रांची में सोमवार को बादल छाए। सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.4°C रहा। मेदिनीनगर में 33.6°C और जमशेदपुर में 33.5°C तापमान रहा। सबसे कम तापमान गुमला में 11.9°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली-उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, अगले 3-4 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    White House Considers Iran Parliament Speaker As Potential US-Backed Leader: Report
    Next Article
    Chaitra Navratri 2026: When Will Ashtami Be Celebrated? Know Exact Date, Puja Muhurat And More

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment