Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में तापमान 40°C से ज्यादा, MP में 39°C पहुंचा:बिहार-झारखंड में बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    10 hours ago

    भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान बिजली चमकने और 30-50 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। इधर, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में 3-4°C की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, राजस्थान में तापमान 40°C के पार पहुंच गया। यहां बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 40°C रहा। वहीं मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 39.2°C और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तापमान 39°C दर्ज किया गया। मौसम की 2 तस्वीरें… गर्मी क्यों- फरवरी में बारिश कम, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं। फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बादल-बारिश कम हुए। सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंचने से सतह तेजी से गर्म हो रही है। पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये परिस्थितियां तापमान बढ़ाने के लिए अनुकूल रहती हैं। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40°C या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4°C से 6°C ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जून में अलनीनो संभव, गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल, यानी न ला-नीना और न अलनीनो के हालात रहने के आसार हैं। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है। अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभागव में टेम्परेचर सामान्य से 6°C ज्यादा, 15 मार्च से और बढ़ेगा तापमान मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 19 जिलों में गिर सकते हैं ओले, दिन का तापमान 40°C पार, आज हीटवेव का अलर्ट राजस्थान के 2 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान 40.6°C रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा था। झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 39.2°C, चित्तौड़गढ़ में 39°C, चूरू में 38.7°C, जोधपुर में 38.6°C और जैसलमेर में 38.5°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 3 शहरों में तापमान 35°C, दिन का पारा 7°C तक बढ़ा, सोनीपत-फरीदाबाद में धुंध छाई हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 शहरों में तापमान 35°C या उससे ज्यादा रहा, जिनमें हिसार सबसे गर्म रहा, जहां 35.5°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, 11 मार्च के बाद बदलेगा मौसम बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40KM/H की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा में बादल छाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला, 1300 मौत:जंग में 140 अमेरिकी सैनिक घायल, इजराइल में कई जगह बमबारी
    Next Article
    Rihanna's shooter charged with 'attempted murder'

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment