Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान-MP में बारिश और ओले गिर सकते हैं:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    11 hours ago

    देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और यूपी में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50Km प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है। उधर हरियाणा के रेवाड़ी में रात में हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर पानी भर गया। आंधी के चलते सड़कों पर लगे होर्डिंग भी उखड़ गए। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। देशभर में मौसम से जुड़ी 2 तस्वीरें… नगालैंड में तूफान-बारिश से तबाही, 46 परिवार प्रभावित नगालैंड में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित हुए हैं। चुमौकेडिमा और पेरेन जिलों में कई घरों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। मोन जिले के एक सरकारी स्कूल को भी नुकसान हुआ, जिससे मिड-डे मील प्रभावित हुआ। हालांकि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। अगले दो दिन मौसम का हाल 20-21 मार्च- मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। राजस्थान में ओले गिरने का अलर्ट। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी का अलर्ट है। नॉर्थ-ईस्ट में भी तेज बारिश की आशंका है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी: 9 डिग्री तक गिरा तापमान राजस्थान में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा में भी ठंडक है। बदले मौसम का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को बारिश के चलते तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेश में 36 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बदलेगा मौसम मध्यप्रदेश में बुधवार को करीब 10 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं बादल छाए रहे। बालाघाट में करीब 1 इंच पानी गिर गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 में ओले गिरने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में अगले 2 दिन बारिश की संभावना, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश की संभावना है। 20 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश, आंधी; मार्च में जनवरी महीने जैसी सर्दी पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़े… उत्तराखंड में देर रात से बारिश जारी, चार शहरों में बर्फबारी हुई उत्तराखंड में देर रात से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    La crisis energética entra en una línea roja: Irán responde a ataques de Israel y sacude el mercado petrolero
    Next Article
    IShowSpeed faces unexpected situation as team calls NBA AI ad illegal during Kings vs Spurs broadcast

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment