Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान-MP में तापमान 35 डिग्री के पार:हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारी

    10 hours ago

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी धूप निकल रही है। दोनों राज्यों के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.5 डिग्री दर्ज हुआ। इधर मध्य प्रदेश के खंडवा और खरगोन में तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है। शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित मनाली में ऊंचे इलाकों पर अचानक बर्फबारी हुई। रोहतांग स्थित अटल टनल पर बर्फबारी के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध और तेज हवा के बीच कुछ इलाकों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सड़क यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 1 मार्च- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 2 मार्च- 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Kavitha claims moral victory, rips KTR, hints at party
    Next Article
    Walk, don’t break

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment