Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान- स्टूडेंट्स,कारोबारी और कथावाचक हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे:बोले- धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शोक का ऐलान, जयपुर से उड़ानें कैंसिल, एडवाइजरी जारी

    3 days ago

    ईरान के यूएई और दुबई में हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट और अन्य लोग फंस गए हैं। शनिवार को अचानक एयरस्पेस बंद होने से इनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल्स भेजा गया। इस दौरान दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट के पास धमाके भी सुनाई दिए। सभी ने भारत सरकार से इन्हें सुरक्षित निकालने की मांग की है। वहीं, अजमेर में शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर 3 दिन के शोक का ऐलान किया है। जयपुर एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। खाड़ी देशों में जाने वाली फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई हैं। कथावाचक के साथ दुबई गए 120 श्रद्धालु फंसे जोधपुर के 120 श्रद्वालु अबू धाबी में फंसे हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी। कथा 28 फरवरी को खत्म हुई थी। शनिवार को सभी अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। जोधपुर के कारोबारी गजेंद्र महिया दोस्तों के साथ दुबई में फंसे हैं। वे 23 फरवरी को दुबई घूमने गए। रविवार को उनकी वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन कैंसिल हो गई। हॉस्टल के पास गिरी मिसाइल दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है। सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया- जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। वहीं, कोटा की ही एक स्टूडेंट तान्या भी अबू धाबी में फंस गई हैं। वे कनाडा से इंडिया आ रही थी। उनके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मदद मांगी है। अब देखिए- युद्ध से जुड़े PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US And Israel Airstrikes Kill Iran’s Top Leaders: Latest Confirmed Casualties
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में 3 बदलाव किए, जिम्बाब्वे बाहर हो चुका है

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment