Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल:मां अहमदाबाद में एडमिट, बेटा उदयपुर में अटका; जयपुर में पुलिस तैनात, सड़कों पर लाइनें

    13 hours ago

    राजस्थान में प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से लाखों पैसेंजर्स फंस गए है। करीब 35 हजार बसें सोमवार रात 12 बजे से नहीं चल रही हैं। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर जयपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर सहित अधिकतर शहरों में नजर आ रहा है। हड़ताल के कारण खाटूश्याम मेले के लिए दूसरे राज्यों से आए यात्री जयपुर में ही फंस गए हैं। उदयपुर में एक पैसेंजर्स अहमदाबाद जाने के लिए परेशान होता नजर आया। उसकी मां हॉस्पिटल में एडमिट है। पैसेंजर्स की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जयपुर में पुलिस की भी तैनाती की गई है। हड़ताल प्रभावित शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी अचानक भीड़ बढ़ गई है। इधर हड़ताली ऑपरेटर्स ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि वे 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली पीएम की रैली में भी बसें नहीं देंगे। चक्काजाम की धमकी, जोधपुर में हड़ताल बेअसर ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सचिवालय में वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आरसी सस्पेंड की गई बसों की सूची मंगवाई गई है और मंगलवार को फिर बातचीत होगी। शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे से हड़ताल प्रभावी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर नहीं दिखा। 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित होने का दावा निजी बस ऑपरेटर्स का दावा है कि टैक्सी यूनियन ने भी उनके समर्थन में हड़ताल की है। हालांकि, टैक्सी ऑपरेटर्स के किसी संगठन ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, प्राइवेट बस संचालकों का कहना है राजस्थान से आने-जाने वाली 35 हजार बसों से डेली 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। हड़ताल होने से इन्हें परेशानी होगी। खाटूश्याम मेले के लिए जयपुर, सीकर, झुंझुनूं जैसे शहरों में दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे हुए हैं। इन शहरों के रेलवे स्टेशन पर भी पैसेंजर्स लोड बढ़ गया है। अब देखिए- प्राइवेट बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS.. … अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Bella felt ‘disposable’ in Hollywood amid Lyme disease battle
    Next Article
    पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment