Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान-UP के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी-बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

    9 hours ago

    उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को मौसम बदल गया। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं। राजस्थान के तीन जिलों में पिछले 24 घंटों में कई जगह बारिश हुई। झुंझुनू जिले के मंडावा में सबसे ज्यादा 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम रहा। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से हल्की बारिश और गरज की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 8 डिग्री कम है। कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बिहार के सभी जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पटना में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी-बारिश और बिजली से 7 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि शनिवार को कई जगह धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मध्य प्रदेश में बारिश और बादल की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 35 डिग्री से नीचे ही रहा। सबसे कम पचमढ़ी में 25.6 डिग्री रहा। उत्तराखंड के आठ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैं। वहीं, DGRE ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा भी जताया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल
    Click here to Read More
    Previous Article
    Judge rejects Trump admin curbs on Pentagon reporters
    Next Article
    खबर हटके-बहन के काटने पर रेबीज इंजेक्शन लेने पहुंचा भाई:मौत से पहले डॉक्टर को अलर्ट करेगा AI-बेड; युवक ने रोने का बिजनेस शुरू किया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment