Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान- युद्धाभ्यास में शामिल नहीं हुआ तेजस:सुखोई ने दुश्मनों का सप्लाई डिपो उड़ाया, सी-130 विमान पहली बार रात में रनवे पर उतरा

    16 hours ago

    राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति- 2026' की फुल ड्रेस रिहर्सल हो रही है। युद्धाभ्यास में तेजस फाइटर जेट शामिल नहीं हुआ। तेजस में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना आई थी, इसके बाद से इस विमान को ग्राउंडेड करने की खबरें हैं। सबसे पहले सुखोई MKI 30 ने दुश्मन के रनवे और ठिकानों को तबाह किया। सुखोई ने दुश्मन के ठिकानों को टारगेट करते हुए 44 बम बरसाए। मिग-29 फाइटर जेट ने टैंकों का काफिला ध्वस्त किया। जैसे ही बम दुश्मनों के टारगेट पर गिरे, धूल का गुबार बन गया। वॉर जोन में आकाश मिसाइल ने टारगेट को हवा में ही उड़ा दिया। इस युद्धाभ्यास में पहली बार सी-130 विमान रात में रनवे पर उतरा। गरुड़ कमांडो को लेकर वापस आया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C- 295 एयरक्राफ्ट एसॉल्ट लैंडिंग की। वॉर जोन में प्रचंड हेलिकॉप्टर भी उतरे। हवा में गड़गड़ाहट की आवाज के साथ युद्धस्थल पर एंट्री ली। आसमान में दो जगुआर ने सुदर्शन फॉर्मेशन दिखाकर टारगेट एरिया को अप्रोच किया। इस दौरान पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ऑपरेशन सिंदूर की सर्जिकल स्ट्राइक को समझाया गया। इसमें बताया कि 73 फाइटर जेट देशभर के 8 एयरबेस से उड़ान भरी। मुख्य आयोजन 27 फरवरी को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। देखिए, वायु शक्ति-2026 युद्धाभ्यास की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    रेडमी 15C रिव्यू:बजट फोन में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी से दो दिन चलेगा
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी फाइनल- पहले दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 284/2:शुभम पुंदीर ने शतक लगाया, समद और यावर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment