Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में 4 घंटे से काउंटिंग रुकी:कांग्रेस के 1 MLA का वोट रद्द, दूसरे की जांच जारी; NDA ने बिहार-ओडिशा में 8 सीटें जीतीं

    1 day ago

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती जारी है। बिहार की सभी 5 सीटों और ओडिशा की 4 सीटों के नतीजें आ गए हैं। इनपर 8 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। इधर, ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संतरूप मिश्रा विजयी हुए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बधाई दी। हरियाणा में दो कांग्रेसी विधायकों के वोटों पर आपत्ति के कारण अब तक काउंटिंग शुरू नहीं हो पाई है। पूर्व घोषित शेड्यूल के हिसाब से शाम 5 बजे काउंटिंग शुरू होनी थी मगर साढ़े 4 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वोटों की गिनती शुरू नहीं हो पाई है। तीन तस्वीरों में राज्यसभा चुनाव… राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Indian-origin Harman Singh Kapoor says 'halal eggs' were pelted at his restaurant a day after his arrest
    Next Article
    Telangana civil supplies minister Uttam Reddy unveils action plan to procure 90 LMT of paddy in rabi season

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment