Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा चुनाव- JDU से रामनाथ ठाकुर का नाम फाइनल:क्या निशांत या नीतीश कुमार का होगा दूसरा नाम; आज शाम फाइनल होगी लिस्ट

    12 hours ago

    जेडीयू के राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पार्टी ने अब तक इस चर्चा का खंडन नहीं किया है। बताया जा रहा है कि आज शाम 6 बजे तक जेडीयू अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना तय है। उन्होंने अपने नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। दूसरे कैंडिडेट के तौर पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम आगे है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार निशांत को लेकर अभी गहन मंथन कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज पटना पहुंच गए हैं। सियासी हालातों को देखते हुए ये 3 सिचुएशन बन रही है अगर निशांत राज्यसभा जाते हैं तो इसके 2 बड़े मायने 1. नीतीश रिटायर होने वाले हैं नीतीश कुमार 76वें साल में प्रवेश कर गए हैं। उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें है। ऐसे में समय-समय पर पार्टी के अंदर और बाहर उनके उत्तराधिकारी की मांग होती रहती है। JDU कार्यालय के बाहर भी कई मौकों पर नीतीश के बाद निशांत का नारा लिखा पोस्टर लग चुका है। 2. JDU का भविष्य तय निशांत कुमार के राज्यसभा जाते ही स्वतः JDU का भविष्य तय हो जाएगा। मतलब कि पार्टी नीतीश के बाद भी चलती रहेगी, खत्म नहीं होगी। फिलहाल पार्टी में कोई बड़ा नेता नहीं है। 2 पॉइंट में नीतीश ने निशांत को कैसे JDU की मजबूरी बनाया 1. सेकेंड लाइन नेताओं को किया किनारे 2003 में बनी JDU बीते 23 साल से नीतीश की छांव में ही चल रही है। नीतीश कुमार ही चेहरा हैं। दूसरे नंबर पर जरूर कुछ नेता पहुंचे, लेकिन वे लंबे समय तक टिक नहीं पाए या टिकने नहीं दिया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान-इजराइल जंग से जेट-फ्यूल मार्च में 6% महंगा:रुपया गिरने से भी भारतीय एयरलाइंस के मुनाफे पर असर; एअर इंडिया की 40% इंटरनेशनल उड़ानें प्रभावित
    Next Article
    श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला:32 घायल को श्रीलंकन नेवी ने रेस्क्यू किया, कई लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment