Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा चुनाव- ओडिशा में BJP-BJD विधायकों में हाथापाई:3 कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग; बिहार में 3 कांग्रेस विधायक मतदान करने नहीं पहुंचे

    18 hours ago

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। जैसी संभावनाएं जताई जा रही थीं, इन चुनावों में वैसा ही कुछ होते दिख रहा है। तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के विधायकों पर देखा जा रहा है। बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने अब तक वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इनमें कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना शामिल हैं। क्रॉस वोटिंग में BJD के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा है। हरियाणा में इनेलो के दोनों विधायकों ने वोट नहीं करने का फैसला किया है। तीनों राज्यों की 11 सीटों पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती शाम को होगी। बिहार में एनडीए के सभी विधायकों ने वोट किया बिहार मे NDA की तरफ से वोटिंग पूरी हो गई है। सभी 202 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। यहां अब तक 88 वोट डाले गए हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 पर सोमवार को मतदान जारी है। 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है। तीनों राज्यों के गणित को समझिए राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    UAE's Port of Fujairah: A strategic lifeline for the nation and global oil markets
    Next Article
    शिमला में दिन में छाया अंधेरा:तेज बारिश-ओलावृष्टि, अटल टनल में 20 घंटे से टूरिस्ट फंसे, अगले 6 दिन बरसेंगे बादल

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment