Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रामभद्राचार्य बोले- अगली बार धीरेंद्र की शादी में आऊंगा:छतरपुर के बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह; शास्त्री से लिपटकर रोए दूल्हा-दुल्हन

    17 hours ago

    छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर रविवार को 305 जोड़ों के विवाह की रस्में चल रही हैं। अब से कुछ देर बाद फेरे होंगे। फिर विदाई के साथ इस तीन दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह का समापन होगा। इससे पहले वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को 30-30 की संख्या में मंच पर बुलाया गया। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने सभी जोड़ों से मुलाकात की। एक दूल्हा शास्त्री के पैरों में गिर गया। भावुक होकर आशीर्वाद लिया। वहीं, दूसरे दूल्हा-दुल्हन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के गले लगकर रोने लगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- इस बार मैं 305 बेटियों की शादी में आया हूं। 29 जून से 13 जनवरी तक एकांतवास में रहूंगा। लगता है कि अगले साल मैं धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा। सामूहिक विवाह समारोह में एक नेपाली जोड़ा भी शादी कर रहा है। नेपाली और भारतीय दोनों रीति-रिवाजों से शादी हो रही है, जिसमें दोनों तरफ के पुजारी मौजूद हैं। नेपाल से आए 50 बाराती भी इस विवाह के साक्षी बन रहे हैं। कार्यक्रम में रामभद्राचार्य जी महाराज के साथ इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य, हनुमान गढ़ी के राजूदास महाराज और दूसरे संत भी मौजूद हैं। अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के राजदूत भी शामिल हो रहे हैं। बागेश्वर धाम की तरफ से इस आयोजन का यह लगातार सातवां साल है। ये 3 तस्वीरें देखिए… बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Bank holidays in February 2026: Are banks closed for Losar and Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti next week? Check state-wise list
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- अमेरिका का स्कोर-189/3:संजय की सिक्स से फिफ्टी, ट्रम्पेलमैन के ओवर में 3 सिक्स लगाए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment