Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में 2 भारतीय लापता

    11 hours ago

    रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनके प्रवक्ता ने कहा कि सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। उनके साथ बोट पर सवार भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह और उनके एक अन्य दोस्त अब भी लापता हैं। स्थानीय प्रशासन को अंदेशा है कि लंबा समय बीत जाने के कारण उनकी जान जा सकती है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुई। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसा तट से करीब 2 नॉटिकल मील दूर हुआ। स्पीडबोट पर एक कैप्टन और गौतम सिंघानिया समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 5 भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे। रेस्क्यू टीम लापता भारतियों को खोजने की कोशिश कर रही है। एडवेंचर के शौकीन हैं सिंघानिया और हरि सिंह गौतम सिंघानिया और हरि सिंह दोनों एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। सिंघानिया खुद एक प्रोफेशनल रेसर हैं और हरि सिंह 5 बार के नेशनल रैली चैंपियन रह चुके हैं। हरि सिंह को देश के सबसे सफल रैली ड्राइवरों में गिना जाता है। हरि सिंह, गौतम सिंघानिया के भी बेहद करीबी दोस्त और उनके मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सलाहकार रहे हैं। सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है। मालदीव का खूबसूरत द्वीप है फेलिधू जिसके पास हादसा हुआ वी. फेलिधू मालदीव के वावु एटोल का प्रशासनिक केंद्र और एक खूबसूरत द्वीप है। यह राजधानी माले से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। द्वीप पर बुनियादी सुविधाएं, जैसे स्थानीय दुकानें, कुछ गेस्ट हाउस और एक बंदरगाह उपलब्ध हैं। पर्यटन के लिहाज से यह द्वीप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के शौकीनों के लिए एक पसंदीदा स्थान है, क्योंकि इसके आस-पास का समुद्री जीवन बहुत समृद्ध है। यहाँ के 'फेलिधू कंदु' (चैनल डाइविंग स्पॉट) में शार्क, रे और रंग-बिरंगी मछलियों को देखना एक आम बात है। अब गौतम सिंघानिया की कंपनी रेमंड के बारे में जानें… रेमंड भारत का एक भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया। विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया। उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 देने होंगे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 20 मार्च से ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 यानी ₹2.40 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। प्लेटफॉर्म फीस हर एक फूड ऑर्डर पर लागू होने वाला ऐडिशनल चार्ज हैं। ये GST, रेस्तरां चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग है। जोमैटो रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Congress Leaders Switching Sides To Do 'Good Service': Assam BJP
    Next Article
    ईरान ने अमेरिका को वियतनाम युद्ध की दिलाई याद, जीत के दावों पर सुबूतों के साथ उड़ाई खिल्ली

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment