Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रणवीर का पगड़ी में धूम्रपान वाला सीन पूरी तरह फेक:धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    9 hours ago

    फिल्ममेकर आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एआई और फेक एडिट की गई तस्वीरें फैलाने वालों पर सख्त चेतावनी दी। यह बयान ऐसे समय आया जब फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य धर ने दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि फिल्म को देश और विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। धर ने यह भी कहा कि कुछ लोग आधिकारिक प्रमोशनल कंटेंट को एआई की मदद से बदलकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने एक वायरल तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें रणवीर सिंह के किरदार को पगड़ी में धूम्रपान करते दिखाया गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह फेक बताया। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है और यह जानबूझकर फैलाया गया गलत कंटेंट है। उन्होंने कहा कि वह सिख समुदाय का पूरा सम्मान करते हैं और फिल्म में हर चीज को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है। धर ने दर्शकों से अपील की कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। माधवन ने भी सफाई दी थी इससे पहले आर माधवन को लेकर भी दावा किया गया था कि फिल्म के एक सीन में वे ‘दसम ग्रंथ’ की पंक्तियां बोलते समय सिगरेट पीते हैं। इस पर एक्टर ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। माधवन ने कहा था कि सीन से पहले उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी और पूरे सीन में कहीं भी धुआं नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर आदित्य धर इस तरह की बातों का खास ध्यान रखते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरजोत सिंह कीर ने फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म के एक सीन में सिख परंपराओं और दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट दिखाया गया। इस मामले में मुंबई के मुलुंड पुलिस थाने में निर्माता और एक्टर आर माधवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    BCCI Cancels IPL 2026 Opening Ceremony Ahead Of RCB vs SRH Clash
    Next Article
    सेफ नहीं फेसबुक-इंस्टा, मेटा पर 3161 करोड़ रुपए का जुर्माना:अमेरिकी कोर्ट ने माना - युवाओं में सोशल मीडिया लत के समान

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment