Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रणवीर सिंह का अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग पर डांस:मुंबई में हुई धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी; फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई

    9 hours ago

    रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कामयाबी के बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई में एक शानदार आफ्टर-पार्टी दी है। इसमें यामी गौतम, अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह सहित पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आफ्टर पार्टी में रणवीर के डांस की तस्वीरें रणवीर ने रिक्रिएट किए अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स सक्सेस पार्टी के एक वीडियो में रणवीर सिंह वायरल गाने 'FA9LA' (शेर-ए-बलूच) पर थिरकते नजर आए। यह गाना मूल रूप से रैपर फ्लिपरैची का है, जो अक्षय खन्ना के हुक स्टेप्स की वजह से इंटरनेट पर सनसनी बन गया था। रणवीर ने उसी नोस्टाल्जिया को ताजा करते हुए हुक स्टेप्स को रिक्रिएट किया। इसके अलावा, उन्होंने 'नैना लड़ावा' और जैस्मीन सैंडलास के गाने 'शरारत' पर सारा अर्जुन, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के साथ भी परफॉर्म किया। सौम्या टंडन ने रणवीर को याद दिलाया पुराना सीन पार्टी में फिल्म में 'उल्फत' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह, यामी गौतम और आदित्य धर के साथ कई इनसाइड फोटोज शेयर कीं। एक मजेदार वीडियो में सौम्या, रणवीर को मजाक में थप्पड़ मारने की एक्टिंग करती दिखीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म के पहले पार्ट में उनके और रणवीर के बीच फिल्माए गए पहले सीन की यादें ताजा करने के लिए था। पहले दिन की कमाई 100 करोड़ के पार ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 21,728 शोज के जरिए 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो क्रेज था, वह आंकड़ों में साफ दिख रहा है। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मिडिल ईस्ट की तरफ बढ़ रहे 3 अमेरिकी वॉरशिप:भारत के पास LIVE लोकेशन, दावा- खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने का प्लान
    Next Article
    Arjun thanks Mukesh Chhabra as Dhurandhar 2 shakes the box office

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment