Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू:स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च रिलीज, ट्रेड को रिकॉर्ड ओपनिंग और भारी वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद

    8 hours ago

    रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग आज देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक साबित हो सकती है। बड़े पैमाने पर बनाई गई यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, जासूसी और रिवेंज ड्रामा के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की तैयारी में है। फिल्म को Jio Studios और B62 Studios मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं। मेकर्स ने इसे भव्य पैमाने पर तैयार किया है, जिसमें बड़े एक्शन सीक्वेंस, दमदार कहानी और इंटरनेशनल लेवल की प्रोडक्शन वैल्यू देखने को मिलेगी। रणवीर निभा रहे हैं दमदार किरदार फिल्म में रणवीर सिंह एक खतरनाक मिशन पर निकले स्पाई के किरदार में नजर आएंगे। कहानी बदले की भावना और गुप्त मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें देश की सुरक्षा के लिए अंडरकवर ऑपरेशन्स दिखाए जाएंगे। रणवीर के किरदार को फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है, जिसमें उनका एक्शन और इंटेंस लुक देखने को मिलेगा। दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी फिल्म की ताकत फिल्म में कई बड़े कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सन्याल के रोल में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में दिखाई देंगे। वहीं संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के ताकतवर किरदार में नजर आएंगे। इन सभी किरदारों की वजह से फिल्म की कहानी और भी ज्यादा इंटेंस और दिलचस्प बनने वाली है। पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे यह पैन-इंडिया ऑडियंस तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रखी गई है, जबकि इसके तुरंत बाद Eid al‑Fitr का त्योहार भी है। ऐसे में ट्रेड को उम्मीद है कि त्योहारों की छुट्टियों का फायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिल सकता है। फिलहाल एडवांस बुकिंग खुलते ही कई शहरों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह स्पाई-एक्शन फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Drones Hit UAE's Fujairah Oil Terminal, Fire Breaks Out at Major Global Oil Hub
    Next Article
    Sathyanathan breaks national record, wins gold at NCAA Indoor C'ships

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment