Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रेप के आरोपी बाबा के 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले:1500 करोड़ की संपत्ति का भी पता लगा, पुलिस ने कोर्ट में कहा- बलि देने का शक

    9 hours ago

    नासिक के स्वयंभू बाबा और रेप के आरोपी अशोक भोंदू खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को जांच के दौरान करीब 1,500 करोड़ रुपए की संपत्ति और 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने खरात को मंगलवार को नासिक सेशन कोर्ट में पेश किया जहां से उसे फिर पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई में पुलिस ने खरात पर 5 मानव बलि देने का संदेह जताया है। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों खरात की गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। जांच का दायरा बढ़ने के बाद नासिक पुलिस और आयकर विभाग को भी इस मामले में शामिल किया गया है। नासिक जिले के सिन्नर में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 35 वर्षीय महिला ने उस पर तीन साल तक बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो और केस दर्ज इस मामले में दो और केस भी दर्ज किए गए हैं। इनमें एक सात महीने की गर्भवती महिला के साथ यौन शोषण और दूसरी महिला को दोबारा शादी कराने का झांसा देकर शोषण करने के आरोप शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है। खरात से मिलनें कई राजनेता भी आते रहे हैं। मामले की गंभीरता और व्यापकता को देखते हुए कई एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। इसमें डिजिटल सबूतों और पैसों के लेन-देन की भी जांच शामिल है। लोगों से जांच में मदद मांगी आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में SIT इस समय खरात के खिलाफ दर्ज छह मामलों की जांच कर रही है। टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे आगे आकर साझा करें। SIT ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वालों और शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जांच टीम में क्राइम ब्रांच के 5 से 10 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं, ताकि पीड़ितों के बयान संवेदनशील तरीके से दर्ज किए जा सकें। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते और राज्य सरकार इस जांच पर नजर रखे हुए हैं, ताकि जांच तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके। फार्महाउस से पिस्तौल, कारतूस मिले एसआईटी अधिकारी किरण कुमार सूर्यवंशी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी अशोक महिलाओं को पत्थर और लाठी देता था। वह उन्हें नशीले पदार्थ मिला पानी पिलाता था। इसके बाद वह उनका यौन शोषण करता था। हमें संदेह है कि अशोक ने कुछ मानव बलि भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के फार्महाउस से पिस्तौल, कारतूस, रॉड और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।अभियुक्तों के पास से कुछ कारतूस गायब हैं। अशोक नकली सांपों और बाघों का इस्तेमाल करके दहशत फैला रहा था। वह कस्तूरी जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर रहा था। इसलिए, उस पर वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने का भी संदेह है। कोर्ट में अशोक बोला- मुझे कुछ नहीं पता कोर्ट में बहस के दौरान अशोक खरात सिर झुकाए खड़ा रहा। उसे फिर, हिरासत में भेजने से पहले कोर्ट ने पूछा गया, 'क्या आपको कुछ कहना है?' इस पर खरात ने कहा, 'मुझे सांपों और बाघों के बारे में कुछ नहीं पता। मैं यह पहली बार सुन रहा हूं। मैं कभी-कभी मंदिर जाता था। उस समय वहां करीब 100 लोग होते थे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा:विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Madhavan breaks silence after Sikh community files FIR against 'Dhurandhar 2'
    Next Article
    HSBC's Rahul Badhwar appointed JP Morgan India chief

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment