Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रैपर बादशाह को महिला आयोग ने किया तलब:हरियाणवी सॉन्ग टटीरी में लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, रैप में गंदे शब्द का आरोप

    1 day ago

    बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' को लेकर विवाद में फंस गए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिंगर को समन जारी किया है। जिसमें पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है। पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर महिला आयोग ने यह नोटिस जारी किया है। इसके अलावा रोहतक के एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है। शिकायत में बादशाह के रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई है। उन्होंने कहा कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। अब जानिए गाने को लेकर क्या शिकायत हुई…. वकील ने दिया इन एक्ट का हवाला… जानिए महिला आयोग के समन में क्या हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की ओर से जारी समन में कहा गया कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन की शिकायत में जिक्र है कि टटीरी गाने में शब्दों की मर्यादा का हनन किया गया है। दोनों शिकायतकर्ताओं को अलावा आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह 13 मार्च को सुबह 11ः30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोग की अध्यक्ष के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। ये अति अनिवार्य है। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Are Altcoins Losing Ground To Bitcoin In The New Crypto Cycle?
    Next Article
    War Alert: Oil Prices Surge as Iran War Escalates, Trump Makes Big Statement on Iran Leadership

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment