Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिपोर्ट- ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा अमेरिका से बातचीत को तैयार:शर्तों के साथ युद्ध खत्म करने पर सहमत; ट्रम्प बोले- पांच दिन में डील संभव

    22 hours ago

    ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। खामेनेई ने युद्ध को ईरान की शर्तों के अनुसार जल्द खत्म करने पर सहमति जताई है। अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ को गुप्त रूप से बताया कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने वार्ता के लिए अनुमति दी है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला ईरान के एक टॉप अधिकारी के साथ हो रही बातचीत के बाद लिया गया। हालांकि इस बातचीत में देश के सुप्रीम लीडर सीधे शामिल नहीं हैं। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को बताया कि ईरान डील करना चाहता है और पांच दिन या उससे कम समय में समझौता हो सकता है। हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है। ट्रम्प ने ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत के बाद 15 मुद्दों पर सहमति बनी है। इन मुद्दों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट पर हमले 5 दिन के लिए टाल दिए, जबकि इससे पहले होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की चेतावनी दी थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। वहीं, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के साथ मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    रंधावा को चौथे दिन अंतिम विदाई:पत्नी ने लाल पगड़ी पहनाई; CM बोले- CBI जांच नहीं कराएंगे; भुल्लर के विभाग चीमा-रवजोत को दिए
    Next Article
    राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम बनी:15 हजार करोड़ में बिकी, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment