Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राधारानी-श्रीकृष्ण खेल रहे फूलों की होली:वृंदावन में बांके बिहारी को लगा रंग, विदेशी बोले- मजा आ गया

    16 hours ago

    मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर लट्‌ठमार होली महोत्सव शुरू हो गया है। कलाकार बरसाने में मच गया शोर, सखी ने पकड़ा नंदकिशोर, रसिया गाने पर डांस कर रहे हैं। राधारानी और श्रीकृष्ण फूलों की होली खेल रहे हैं। महोत्सव में करीब 50 हजार भक्त पहुंचे हैं। इससे पहले वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। अबीर से सराबोर भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। फिर बाहर आकर हवा में रंग और अबीर उड़ाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान वृंदावन की गलियां भक्तों से भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा है। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों पर झूम रहे हैं। 'आज ब्रज में होली रे रसिया' गाने पर नाच रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कई भक्त अपने लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर आए हैं। महिलाएं भजन गा रही हैं। श्रद्धालु राधे-राधे बोलते हुए गुलाल उड़ाकर चल रहे हैं। इस बीच, राधा वल्लभ मंदिर से राधा कृष्ण का डोला निकला। बग्गी पर सवार होकर राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में जगह-जगह होली खेलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि करीब 10 लाख भक्त वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले, गुरुवार को नंदगांव और बुधवार को बरसाना में लठमार होली खेली गई थी। सबसे पहले तस्वीरें- वृंदावन की होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rashmika Vijay Wedding: पहली बार पति के साथ दिखीं 'पुष्पा' की हीरोइन, फैंस को दिया फ्लाइंग किस
    Next Article
    Fresh Drone Strike By Pakistan Destroys Afghan Border Post As Tensions Spiral

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment