Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रायपुर में विंग कमांडर ने किया सुसाइड:एयरफोर्स में ही काम करती थी पत्नी, विवाद की आशंका; मृतक का मोबाइल जब्त, FSL कर रही जांच

    17 hours ago

    रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली। विपुल हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व भी संभाल रहे थे। 11 मार्च की सुबह घर में बेडरूम में उनका शव पंखे से लटका मिला। सबसे पहले घर की मेड ने देखा और पुलिस को सूचना दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उस समय दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में काम करती थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। शुरुआती तौर पर पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने विपुल का मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच एफएसएल टीम कर रही है। पहले ये तस्वीरें देखिए… परिवार के सदस्य पहुंचे रायपुर जानकारी के मुताबिक, विंग कमांडर विपुल यादव हरियाणा के रहने वाले थे, लेकिन मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में उनका रहना था। पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव भी एयरफोर्स में में अधिकारी थीं। इस्तीफा देकर वह आईटी सेक्टर कंपनी में जॉब कर रही है। विपुल-अर्जिता का 9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। जो रायपुर में पिता के साथ ही रहते थे। जिस समय विपुल ने घर पर आत्महत्या की उनकी पत्नी दिल्ली में थी। पति के मौत की खबर सुनने के बाद वे दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल पहुंची। तब तक विपुल यादव के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका था। मृतक के मोबाइल की होगी जांच कल 12 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल दोनों ही परिवार के लोग रायपुर पहुंच गए हैं। लेकिन इस मामले में कोई भी कुछ कहने से बच रहा है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। एफएसएल टीम और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। वजह अभी तक स्पष्ट नहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कांग्रेस प्रवक्ता की भतीजी ने लगाई फांसी..लिखा-SORRY मम्मी-पापा:दुर्ग में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी छात्रा, इंस्टाग्राम ID डिलीट की, सरकारी कर्मचारी हैं माता-पिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Van Smashes Into Security Barricade Near White House
    Next Article
    Hilarious! Barcelona fan lands at wrong St James Park, misses UCL clash

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment