Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संबित पात्रा ने नेहरू को ‘कंप्रोमाइज्ड चाचा’ बताया:कहा- उनकी सरकार में विदेशी एजेंसियों का प्रभाव था; कांग्रेस ने पैसे देकर AI समिट को बदनाम किया

    10 hours ago

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का कंप्रोमाइज्ड चाचा बताया। पात्रा ने कहा कि मैं बताता हूं कि असली समझौता किसने किया। इस सिलसिले में नेहरू का नाम सबसे पहले आता है। पात्रा ने कहा कि नेहरू के निजी सचिव रहे एम.ओ. माथाई को लेकर कहा जाता था कि वे अमेरिकी एजेंट थे। 1960 के दशक में सोवियत खुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच रखते थे। पात्रा बोले- उस दौर में यह चर्चा आम थी कि विदेशी एजेंसियों को जो भी संवेदनशील दस्तावेज चाहिए होते थे, वे आसानी से मिल जाते थे। राष्ट्रीय सुरक्षा को इतना कमजोर क्यों होने दिया गया कि गोपनीय दस्तावेज विदेशी हाथों में पहुंच सकें। संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉंफ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को पैसे के ऑफर्स दिए। संबित पात्रा की पांच बड़ी बातें… 20 फरवरी: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस ने हंगामा किया, शर्टलेस प्रदर्शन 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए थे। इसमें 10 से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी थी। उस पर लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।
    Click here to Read More
    Previous Article
    साउथ के स्टार कपल की उदयपुर में शादी:विजय-रश्मिका ने तेलुगु रीति-रिवाज से फेरे लिए; कच्चे केले-पत्तों से मंडप सजाया गया
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता:वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करेगी, दोनों ने एक-एक मैच जीता; साउथ अफ्रीका जीता तो भारत की राह आसान होगी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment