Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद का गला और कलाई काटी:सुसाइड का खौफनाक दृश्य सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ; प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया

    20 hours ago

    धार के आनंद चौपाटी इलाके में 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी ने अपनी कलाई, प्राइवेट पार्ट और गर्दन पर हमला करते हुए खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे की है। सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीएसपी सुजावल जग्गा, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान और फॉरेंसिक टीम पहुंची। अधिकारियों ने आसपास का सीसीटीवी खंगाला तो चौंकाने वाले फुटेज मिले। सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। कुछ समय से परेशान था। घटना स्थल से एक चाकू जब्त किया गया है। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। देखिए तस्वीरें परिवार में 3 लोग, दो साल से पिता बेड पर, छोटा भाई इंदौर में रहता है कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था, जिससे वह बेड पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए उसने दो साल पहले जॉब छोड़ दी थी और धार में रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक, कुणाल की शादी नहीं हुई थी। परिवार में केवल तीन सदस्य थे पिता और छोटा भाई। छोटा भाई इंदौर में रहता है। वहीं, कुणाल की मां के बारे में आसपास के लोगों को भी आज तक कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं। पैदल चौपाटी पहुंचा, चाकू निकाला और खुद पर हमला करने लगा सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुणाल पैदल आनंद चौपाटी पहुंचता है। कुछ देर तक चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देखता है। फिर चाकू निकाल कर खुद पर हमला शुरू कर देता है। पहले कलाई की नश काटता है। पैंट उतारता है। अपने प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करता है। इसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला करने लगता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुणाल पास की एक दुकान के चबूतरे पर जाकर बैठ जाता है। वह अपनी पैंट उतार देता है और नग्न अवस्था में भी गर्दन पर चाकू से वार करता जाता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस:इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद; 31 MPs अरबपति, BRS सांसद के पास ₹5300 करोड़
    Next Article
    जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा:पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है; ईरानी हमले से कतर गैस प्लांट बंद, यूरोप में कीमत 30% बढ़ी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment