Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सिंगर बादशाह को हरियाणा बाल संरक्षण आयोग का नोटिस:7 दिन के अंदर 'टटीरी सॉन्ग' पर जवाब मांगा, निर्देशक भी तलब; 3 FIR हो चुकी

    14 hours ago

    टटीरी सॉन्ग को लेकर बॉलीवुड सिंगर बादशाह की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर तबल किया है। सिंगर के साथ ही निर्देशकों को भी नोटिस भेजा गया है। इसके लिए आयोग ने 7 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 13 फरवरी को राज्य महिला आयोग ने बादशाह के खिलाफ FIR कराने के आदेश दिए थे। बादशाह आयोग के समन पर पेश नहीं हुए थे, इसके बाद आयोग ने पंचकूला-पानीपत SP उनका पास्टपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए थे। उधर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि सॉन्ग की वीडियो में स्कूली बच्चों को गलत तरीके से पेश किया गया है। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया और हरियाणा महिला आयोग भी एक्टिव मामले में एक्टिव हो गया। बादशाह के साथ निर्देशकों को भी नोटिस टटीरी सॉन्ग को लेकर बाल अधिकार आयोग को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद शनिवार को आयोग ने ई-मेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बादशाह को 7 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग के अनुसार, वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं, जो छात्रों के बीच अनुशासनहीनता को बढ़ावा देते हैं। आयोग ने आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह), वीडियो निर्देशक- माही संधू और जोबन संधू, प्रोडक्शन हाउस- बटुगेदरप्रोस और सीईओ आलाप गोशर को नोटिस भेजा है। 3 पॉइंट में पढ़िए…आयोग की आपत्ति आयोग का तर्क- सॉन्ग पढ़ाई छोड़ने के लिए प्रेरित करने वाला आयोग के नोटिस में कहा गया है कि मनोरंजन के नाम पर बच्चों के भविष्य और उनके आचरण के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। आयोग का मानना है कि बादशाह जैसे बड़े कलाकार के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हैं। ऐसे में इस तरह का प्रजेंटेशन छात्रों को पढ़ाई छोड़ने या स्कूल में गलत व्यवहार करने के लिए प्रेरित कर सकता है। अब जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… ---------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टटीरी सॉन्ग विवाद में पेश नहीं हुए सिंगर टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    LPG shortage in Hyderabad: Earnings halved, rue food delivery executives
    Next Article
    ईरान जंग के बीच लंदन में घर खोजना मुश्किल:एक हफ्ते का किराया 3-4 लाख रुपए; लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर, 20 PHOTOS

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment