Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सोना 3 दिन में ₹5 हजार महंगा हुआ:10 ग्राम ₹1.60 लाख पर पहुंचा, चांदी आज ₹6,455 बढकर ₹2.69 लाख किलो हुई

    8 hours ago

    सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 582 रुपए बढ़कर 1,59,823 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। सोने में ये लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त है। तीन दिनों में ये 5,000 बढ़ चुका है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 6,455 रुपए बढ़कर 2,69,367 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 25 फरवरी, 2026) इस साल सोना 27,000 रुपए और चांदी 39,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 27,000 रुपए और चांदी 39,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दाम में तेजी के 3 प्रमुख कारण 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:गाजा सीजफायर बड़ी जीत, वेनेजुएला नया दोस्त; ईरान ने 32000 लोग मारे, उसका परमाणु कार्यक्रम तबाह किया
    Next Article
    How Indus Treaty Pause Gives New Lease Of Life To Chenab Power Project: NDTV Ground Report

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment