Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सनी देओल की बॉर्डर मूवी पर विवाद:लोंगेवाला के युद्ध में शामिल रहे हवलदार बोले- सिर्फ 3 जवान शहीद हुए, फिल्म में सभी को बता दिया,

    10 hours ago

    हाल ही में रिलीज हुई ‘बॉर्डर-2’ फिल्म भले धमाल मचा रही हो, लेकिन 1997 में आई ‘बॉर्डर’ फिल्म का विवाद नहीं थम रहा है, जिसमें लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाया गया है। इस युद्ध में शामिल रहे मोहाली के हवलदार मुख्तियार सिंह का दावा है कि मोर्चे पर 120 भारतीय जवानों ने हजारों पाकिस्तानी सैनिकों और टैंकों का डटकर मुकाबला किया और सिर्फ 3 जवान शहीद हुए थे, जबकि फिल्म में लगभग सभी को शहीद दिखा दिया गया। उनका कहना है कि वास्तविक इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे वे आहत हैं। वे इस मामले को लेकर 2 साल से राजस्थान के सीएम, रक्षा मंत्री और पीएम को पत्र लिख चुके हैं। उनका कहना है कि सनी देओल से वे यही चाहते हैं कि अगर कुछ नहीं कर सकते, तो कम से कम उस युद्ध में जिंदा रहे, सैनिकों से मिल लें। हम उस मोर्चे के असली हीरो हैं, लेकिन हमें तो कोई पूछता नहीं है। मैंने रेकी करते जहाज को देखकर दिया था अलर्ट चंडीगढ़ से 26 किलोमीटर दूर मोहाली के कुराली में रहने वाले हवलदार मुख्तियार सिंह इस समय 81 साल के हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत-पाकिस्तान की साल 1971 में लड़ाई हुई थी, उस समय मैं 26 साल का था। यह बात 4 और 5 दिसंबर 1971 की है। पाकिस्तान का रेकी वाला जहाज हमारे ऊपर से गया। उस समय कुलदीप सिंह चांदपुरी की अगुआई में अधिकारियों की मीटिंग चल रही थी। तो मैंने साहब को बताया कि यह पाकिस्तान का जहाज है। इस पर चांद-तारा बना हुआ है। इंटेलिजेंस की अपनी रिपोर्ट थी। हमारी आर्मी वाले ऊंटों पर पेट्रोलिंग करते थे। एक रात को नाइट पेट्रोलिंग पर गए। मैं पेशे से सेना में क्लर्क था, मैं भी साथ में गया। लेकिन हम गलती से उनकी पोस्टों के अंदर चले गए थे। हमारे साथ जो कुत्ते थे, वे भाग गए। फिर हम धीरे-धीरे पीछे हटे। चांदपुरी साहब ने सबको इकट्ठा किया था मुख्तियार सिंह ने कहा कि हम उस समय मोर्चे पर कुल 120 जवान थे। 24-25 लोग अधिकारी धर्मवीर के साथ पेट्रोलिंग पर गए हुए थे। जब वे पेट्रोलिंग कर रहे थे, तो उन्हें गड़गड़ाहट की आवाज आई। उन्होंने अच्छी तरह देखा तो चांदपुरी साहिब को मैसेज दिया कि पाकिस्तान साइड से आर्मी के टैंक आ गए हैं। फिर चांदपुरी साहब ने सबको इकट्ठा कर लिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शुरू होने वाला है, आप लोग अलर्ट हो जाएं। उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। वे उस दिन कोलकाता गई हुई थीं। 3 तारीख को मेरे पास रेडियो था। अनाउंसमेंट हुआ कि इमरजेंसी लग गई है, आर्मी मोर्चे पर जाए। फिर सभी अलर्ट थे। पाकिस्तान के 45 टैंक क्रॉस कर आए थे। पाकिस्तान के टैंक अपनी आर्मी को कवरिंग फायर दे रहे थे। रात डेढ़ बजे आया था गोला उन्होंने कहा कि रात डेढ़ बजे उनका पहला गोला हमारी साइड गिरा था। चांदनी रात थी, सब कुछ साफ दिखाई दे रहा था। युद्ध में हमारी सिर्फ तीन कैजुअल्टी हुईं। सारे जवान ठीक थे। लेकिन फिल्म में सारे जवान शहीद दिखा दिए। हम चाहते हैं कि इतिहास को सही तरह से दिखाया जाए। पहले तो मैंने फिल्म की कहानी पर ध्यान नहीं दिया। फिर मीडिया वाले मेरे साथ जगदेव सिंह से फिरोजपुर में मिले। जगदेव ने उन्हें मेरा नंबर दिया। उसके बाद दो साल पहले मैंने सेना को इस बारे में पत्र लिखा। फिर हमें 31 मीडियम रेजिमेंट लोंगेवाला ने बुलाया। 2024 में हम वहां गए और जाकर सारी बात बताई। हम तो देश के सिपाही हैं, किसी पार्टी के नहीं मुख्तियार सिंह ने कहा कि इतने साल हो गए, सरकार ने हमें अभी तक पूछा नहीं है। अब तो लोग भी बहुत कम जिंदा बचे हैं। बड़ी मुश्किल से 10-20 लोग जिंदा होंगे। हम तो देश के सिपाही हैं, किसी पार्टी के नहीं हैं। हम देश के लिए हैं और देश के लिए ही जवान लड़ते हैं। सनी देओल को हमें क्या देना है? जब ‘बॉर्डर’ फिल्म रिलीज हुई, तो उससे पहले वे अलग-अलग यूनिट में गए थे। हम तो उस युद्ध में लड़कर आए हैं, उस युद्ध का के स्टार हैं। हालांकि सेना की तरफ से हमें महावीर चक्र, सेना मेडल या कोई अन्य मेडल नहीं दिया गया। यह तो सरकार ही जानती है। हमें तो कोई पूछता नहीं है। हमें कोई लालच नहीं है। सनी देओल हमारे नाम पर पैसे कमा रहे हैं। वे किसी टीवी या पेपर में यह जानकारी दें कि उस समय 23 पंजाब के जो लोग थे, हमारे जवान बहादुरी से लड़े थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Comet 41P’s rotation slowed dramatically before it likely reversed, astronomers observe
    Next Article
    🔴Live: India vs Namibia T20 WC 18th Match | T20 World Cup | Cricket Commentary | Ind vs Nam Live

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment