Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

    11 hours ago

    एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ मिटन बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ा और इमरजेंसी लैंडिंग कराई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 1 फरवरी: एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी आई एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी। प्लेन लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से उड़ान भरकर 2 फरवरी की सुबह बेंगलुरु पहुंचा था। प्लेन में 200 से ज्यादा-क्रू थे। फ्लाइट AI-132 के बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान की डिफेक्ट लॉग बुक में बताया था कि बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ की ओर फिसल रहा था। लॉक नहीं हो पा रहा था। एअर इंडिया ने कहा था कि पायलट की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद विमान को फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2 दिसंबर: मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी आई राजस्थान के जयपुर में एयरपोर्ट पर मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG - 649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    राहुल-खड़गे की सभा में आने वालों को पुलिस ने रोका:मोदी-ट्रम्प डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान चौपाल
    Next Article
    अरावली की वादियों में होगी रश्मिका-विजय की शादी:उदयपुर में झील किनारे होटल के हर सुईट में प्राइवेट स्विमिंग पूल; जानिए- क्या है खासियत

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment