Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालत चिंताजनक:हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG पर शिफट हुए

    11 hours ago

    LGP संकट को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अब पैनिक बुकिंग में कमी आई है। देशभर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन हालात अभी भी चिंता वाले बने हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि गुरुवार को एक दिन में करीब 55 लाख LPG रीफिल की मांग रजिस्टर की गई। वहीं, करीब 7500 उपभोक्ता LPG से PNG में शिफ्ट हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से ये बातें केंद्रीय मंत्रालयों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 913 भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लौट रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 4500 छापे मारे गए। इनमें से 1100 छापे उत्तर प्रदेश में हुए। वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1800 सरप्राइज इंस्पेक्शन भी किए। सुजाता शर्मा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में करीब 11,300 टन कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को दी गई है और 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसका आवंटन किया गया है। सरकार ने निगरानी बढ़ाने के लिए 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियां बनाई हैं। PM मोदी ने 5 देशों के नेताओं से बात की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बातचीत की। इन वार्ताओं में उन्होंने वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष पर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पीएम ने तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही ऊर्जा ढांचे पर हमलों की कड़ी निंदा की। सभी नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के समर्थन को दोहराया। रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भी बात की। उन्हें और वहां के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान की भूमिका की सराहना की। शिपिंग मंत्रालय बोला- गल्फ क्षेत्र में 22 जहाज और 611 भारतीय सुरक्षित शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। पर्शियन गल्फ क्षेत्र में हमारे 22 जहाज और 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पोर्ट पर जाम की स्थिति नहीं है। न्यू मैंगलोर पोर्ट ने क्रूड और LPG के लिए 14 मार्च से 31 मार्च तक सभी कार्गो से जुड़े शुल्क में छूट का सर्कुलर जारी किया है। वेस्ट एशिया के हालात को देखते हुए मंत्रालय शिपिंग मूवमेंट, पोर्ट ऑपरेशंस, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार की निरंतरता पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Google Adds 24-Hour Wait for Unverified App Sideloading to Reduce Malware and Scams
    Next Article
    Trump compares US strikes on Iran to WWII Pearl Harbor attack • FRANCE 24 English

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment