Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय:रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

    8 hours ago

    भारत सरकार ने देशभर में LPG और तेल की किल्लत को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार ने बताया कि ईरान में जंग के कारण देश में गैस बुकिंग की संख्या में लगभग 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है। केंद्र ने कहा- जंग के माहौल के बीच LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यह लोगों के बीच घबराहट के कारण हो रहा है। अभी एक दिन में लगभग 75.7 लाख गैस बुकिंग हो रही है जबकि युद्ध से पहले यह औसतन 55.7 लाख थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल और डीज़ल के उत्पादन में हम आत्मनिर्भर हैं, इसलिए इन ईंधनों को भारत में आयात करने की जरूरत नहीं है। सरकार के मुताबिक, भारत के पास कच्चे तेल के लिए 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। सभी रिफाइनरियां इस समय 100% या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और इसके अलावा सप्लाई लगातार जारी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Soldat français tué en Irak: le chef de corps de son bataillon évoque "un excellent soldat"
    Next Article
    'Dhoni's support, Sanju Samson's help will...': Irfan Pathan predicts bumper IPL 2026 for CSK

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment