Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी, महिला डीसीपी घायल

    10 hours ago

    गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में गुरुवार सुबह हंगामा हो गया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अचानक बिफर गए। उन्होंने 10 से ज्यादा गाड़ियों मे आग लगा दी। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिला डीसीपी घायल हो गईं। वेतन वृद्धि की मांग लेकर 5000 कर्मचारियों ने काम रोका कंपनी के बन रहे नए प्लांट में आज सुबह 5000 से ज्यादा कर्मचारी अचानक काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की मुख्य वजह काम के घंटों में हुई बढ़ोतरी को कम करने और वेतन वृद्धि है। शुरुआत में हड़ताल शांति से हो रही थी। लेकिन अचानक कुछ कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी के तीन दमकल वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, उत्तेजित भीड़ ने चार साइकिलों में आग लगा दी। खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमें प्लांट पहुंची और उपद्रवियों को शांत किया। फिलहाल प्लांट में भारी पुलिस बल तैनात है। कंपनी में आगजनी की 3 तस्वीरें… श्रम संहिता के अधिसूचित होते ही लागू कर देंगे: एल एंड टी इस बारे में लार्सन एंड टुब्रो ने एक बयान जारी करते हुए कहा- गुजरात सरकार द्वारा श्रम संहिता की अधिसूचना लागू होते ही, हम इसके सभी नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करेंगे। फिलहाल हम सभ कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, VIDEO:राजस्थान के स्कूल में खेलते समय गिरी; बड़े भाई की भी ऐसे ही जान गई थी
    Next Article
    Government makes sale of E20 petrol with minimum RON 95 mandatory from April 1; what is means

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment