Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुसाइड केस में नाम आने पर AAP मंत्री का इस्तीफा:पंजाब में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने मरने से पहले VIDEO जारी किया; CM ने चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी

    9 hours ago

    पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने कहा- विवादित वीडियो के बाद CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इसके अलावा मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम बोले- मंत्री को इस्तीफा देने को कहा CM मान ने कहा- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के सुसाइड करने का दुखद मामला सामने आया है। इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। इसे पूरी करने से पहले हमने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है, ताकि जांच किसी तरह से प्रभावित न हो। किसी को जान लेने के लिए मजबूर कर दे, ऐसी किसी कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जांच के बाद ही सारी बातों का पता चल सकेगा। 12 सेकेंड के VIDEO में DM ने क्या कहा खा ली सल्फास...मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर के डर से। अब नहीं मैं बचता… आत्महत्या के पीछे 2 थ्योरी… 1. शुरुआती जांच में सामने आया कि मंत्री किसी टेंडर को लेकर DM पर दबाव बना रहे थे। यह टेंडर मंत्री के पिता के नाम पर बताया जा रहा है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 2. सूत्रों के अनुसार, विभाग के गोदाम के लिए किसी व्यक्ति ने जगह देने की विनती की थी। विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि जिस जगह को गोदाम के लिए प्रस्तावित किया गया था, उसके ऊपर से बिजली के हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। इसके चलते विभाग ने उस जगह पर गोदाम बनाने से मना करते हुए प्रस्तावित आवेदन को रद्द कर दिया था। शुक्रवार को अमृतसर दौरे के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कथित तौर पर डीएम गगनदीप सिंह रंधावा पर दबाव बनाया था। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Breaking News: US Strikes Intensify in Iran, Heavy Damage Reported as War Enters Day 22
    Next Article
    हिमाचल CM ने ₹54,928 करोड़ का बजट पेश किया:सुक्खू बोले- RDG बंद करने से घटा आकार, सभी गारंटियां पूरी करने का दावा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment