Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 75,200 पर कारोबार कर रहा:क्रूड ऑयल सस्ता होकर 106 डॉलर पर आया; रुपया 92.89 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा

    9 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 1000 अंक (1.33%) चढ़कर 75,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक (1.35%) की तेजी है, यह 23,300 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार में तेजी की 2 वजहें अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में गिरावट 2. अमेरिकी बाजार में 19 मार्च को गिरावट रही 3. क्रूड की कीमतें 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आया अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। हालांकि अभी भी ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। ब्रेट क्रूड आज 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम कल 6% से ज्यादा बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए थे। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। 4. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 92.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था। शेयर बाजार में कल 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी शेयर बाजार में कल 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में ओले गिरने से ठंडक, MP में बारिश:बिहार के बेगूसराय में कोहरा छाया; चारधाम में बर्फबारी, बद्रीनाथ में 2 फीट बर्फ जमी
    Next Article
    Scientists just discovered a ‘molten planet’ that’s one giant lava ocean and it smells like rotten eggs

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment