Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 1300 अंक गिरा, 78,800 पर आया:सोना 2000 रुपए चढ़ा; दक्षिण कोरिया का बाजार 10%, जापानी बाजार 4% टूटा

    11 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच आज 4 मार्ट को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1,300 अंक या 2% गिरकर 78,800 पर आ गया है। निफ्टी में 450 अंक या 2% टूटा है। ये 24,450 के स्तर पर आ गया है। बैंक और ऑटों शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें कच्चा तेल 3 दिन में 13% से ज्यादा चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब आधा फीसदी की तेजी है। ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बीते तीन दिन में इसके दाम 13% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। सोने में 2,000 रुपए की तेजी, 1.63 लाख रुपए हुआ वायदा बाजार (MCX) में आज सोने में 1.25% से ज्यादा की तेजी है। ये 2,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 6,000 रुपए (2.5%) बढ़कर 2.72 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। सर्राफा बाजार की कीमतें 12 बजे आएंगी रुपया 92.15 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आया शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 66 पैसे गिरकर 92.15 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से रुपए में यह गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार सबसे ज्यादा 8% टूटा अमेरिकी बाजार में 1200 अंकों की गिरावट के बाद रिकवरी अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस 3 मार्च को कारोबार के दौरान एक समय 1,200 पॉइंट से भी ज्यादा टूट गया था, लेकिन बाद में इसने निचले स्तरों से करीब 800 पॉइंट की रिकवरी की। ट्रम्प के एक बयान से आई बाजार में रिकवरी बाजार में यह रिकवरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान के बाद आई है। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से कहा है कि वह बहुत वाजिब कीमत पर समुद्री व्यापार की वित्तीय सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस उपलब्ध कराए। ट्रम्प का यह बयान तब आया है जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने तेल सप्लाई के अहम रूट हॉर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज को आग लगाने की धमकी दी है। यह रास्ता दुनिया की 20% से ज्यादा तेल सप्लाई के लिए सबसे बड़ा और अहम पॉइंट है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिकी नौसेना हॉर्मुज जलमार्ग से टैंकरों को सुरक्षा देकर बाहर निकालेगी, ताकि एनर्जी की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे। विदेशी निवेशकों ने ₹3,295 करोड़ के शेयर बेचे एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 2 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से 3,295 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को संभालने की कोशिश की और 8,594 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1048 अंक गिरा था अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में 2 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। नॉलेज बॉक्स: 'गिफ्ट निफ्टी' क्या है? 'गिफ्ट निफ्टी' गुजरात की गिफ्ट सिटी से ऑपरेट होता है। यह विदेशी निवेशकों के लिए निफ्टी में ट्रेडिंग का एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है। यह सुबह भारतीय बाजार खुलने से पहले ही ग्लोबल संकेतों के आधार पर निफ्टी की संभावित चाल बता देता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार ₹92.05 पर आया:मिडिल-ईस्ट युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों का असर, विदेशी सामान महंगे होंगे
    Next Article
    Pahalgam Attack Terrorists Used GoPro That Had Links To China

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment