Search

    Language Settings
    Select Website Language

    सेंसेक्स 1690 अंक गिरकर 73,583 पर आया:निफ्टी 486 अंक टूटा, 22820 पर बंद; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

    22 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही, ये 22,820 पर बंद हुआ। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। शेयर बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संघर्ष थमने के संकेत दिए थे, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। इसके अलावा गुरुवार को रामनवमी की वजह से भारतीय बाजार बंद थे जबकि एशियाई बाजारों में गिरावट आई और अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। ऐसे में जब भारतीय बाजार आज खुले, तो उन्हें इन वैश्विक बदलावों के साथ तालमेल बिठाना पड़ा। एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 26 मार्च को गिरकर रही क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। बुधवार को बाजार में रही थी तेजी कल यानी 26 मार्च को शेयर बाजार राम नवमी के चलते बंद था। इससे पहले 25 मार्च को सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की तेजी रही, ये 23,306 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर ज्यादा चढ़े।
    Click here to Read More
    Previous Article
    How Cryptocurrencies Are Aiding Iran Amid War With US-Israel
    Next Article
    Bab al-Mandeb Strait: Another key shipping route under threat • FRANCE 24 English

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment