Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 640 अंक चढ़कर 78,206 पर पहुंचा:कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 90 डॉलर पर आया; ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर

    16 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 640 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97%) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 9% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान के बाद आई है। ट्रम्प ने कहा कि मौजूदा युद्ध 'बहुत जल्द' खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर बनी अनिश्चितता में कमी आई है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही 9 मार्च को FII ने 4,650 करोड़ के शेयर्स खरीदे सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद हुआ था एक दिन पहले 9 मार्च को सेंसेक्स 1353 अंक (1.71%) नीचे 77,566 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक (1.73%) की गिरावट रही, ये 24,028 पर बंद हुआ। बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। -------------------------- तेल-गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इजराइल-ईरान जंग के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    IDFC First Bank paid Rs 645-cr towards Chandigarh fraud claims
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-सरकार कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे:एरर-फ्री पॉलिसी बनाए; साइड इफेक्ट्स की जांच के लिए एक्सपर्ट पैनल की जरूरत नहीं

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment