Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:82,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक लुढ़का; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली

    14 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 82,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 25,500 पर कारोबार कर रहा है। FNCG, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें: 1. हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली: पिछले तीन सत्रों से बाजार में बढ़त थी। बुधवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। बाजार के पास फिलहाल कोई नया सकारात्मक घरेलू कारण नहीं है, जिससे निवेशक ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूल रहे हैं। 2. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका: रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना इस वीकेंड तक ईरान पर बड़ा हमला कर सकती है। निवेशक इस तनाव के और बढ़ने की आशंका में बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 3. फ्रेश ट्रिगर्स की कमी और महंगा वैल्युएशन: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि लार्ज-कैप शेयरों का वैल्युएशन अब सही स्तर पर है, लेकिन मिड-कैप और स्मॉल-कैप अब भी महंगे हैं। इस कारण अब बाजार में केवल चुनिंदा शेयरों में ही हलचल दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे:ऐसे वर्क कल्चर खत्म हो जाएगा, ये देश में क्या हो रहा है
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे:मुफ्त बिजली-पानी देने से काम करने की आदत ही खत्म हो जाएगी; सरकारें रोजगार दें

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment