Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सांसद गौरव गोगोई असम विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे:कांग्रेस ने जोरहाट से बनाया प्रत्याशी; 42 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की

    9 hours ago

    कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि सभी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया है और वे राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। असम विधानसभा के चुनाव अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं। चुनाव आयोग इसका ऐलान 8 मार्च तक कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 126 सीटों के लिए एक या अधिकतम दो फेज में वोटिंग होने की संभावना है। 17 फरवरी को भाजपा, कांग्रेस सहित राज्य की छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक में इसकी मांग रखी है। पार्टियों ने चुनाव की तारीख बिहू त्योहार के आसपास रखने की अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग कर सके। 2021 में भाजपा ने सरकार बनाई असम की 126 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में 10 साल से CM हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरी बार जीत का दावा कर रही है। भाजपा ने इस बार 126 में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। पीएम मोदी 6 महीने में 4 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। 10 फरवरी: SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी हुई चुनाव आयोग ने 10 फरवरी को असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। स्पेशल रिवीजन की इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को पब्लिश हुई थी। इस पर 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां करने का समय था। 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में घर-घर (H2H) वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया था। असम की 126 विधानसभा सीटों पर अगले तीन महीनों में चुनाव होने हैं। ड्राफ्ट रोल में 10.56 लोगों के नाम कटे थे इससे पहले 27 दिसंबर 2025 को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट रोल जारी किया गया था। इसमें 10,56,291 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। इनमें 93,021 हजार से ज्यादा D-वोटर यानी डाउटफुल वोटर शामिल नहीं किए गए थे। वोटर लिस्ट में से मौत, नई जगह शिफ्ट होने या डुप्लीकेट एंट्री होने की वजह से 10.56 लाख लोगों के नाम हटाए गए थे। D-वोटर वे लोग होते हैं, जिनकी नागरिकता पर सरकार को शक होता है। ऐसे लोगों को वोट देने की परमिशन नहीं होती। इन्हें फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत खास ट्रिब्यूनल तय किया जाता है और इन्हें वोटर कार्ड भी नहीं दिया जाता। इन डी-वोटर्स की जानकारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अलग से जोड़ी गई है। --------------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    Small plane makes emergency landing in frigid Hudson River and the 2 people aboard swim to safety
    Next Article
    नए ईरानी सुप्रीम-लीडर के चुनाव के बीच इजराइल का हमला:असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, धार्मिक गुरु इकट्ठा हुए थे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment