Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    साउथ एक्टर विष्णु मंचू के घर के बाहर दिखीं मिसाइलें:दुबई में परिवार के साथ फंसे, कहा- जोरदार इंटरसेप्शन से घर हिल गया, बेटी डरी हुई है

    3 days ago

    अमेरिका-इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने दुनियाभर के 8 देशों में मिसाइल से हमले किए हैं, इनमें दुबई भी शामिल है। दुबई में हो रहे इन हमलों के बीच साउथ एक्टर विष्णू मंचू परिवार के साथ दुबई में फंस गए हैं। उनके घर के बाहर मिसाइल भी दिखाई दी है। हमले के बीच उनका घर हिल चुका है और उनके बच्चे भी डरे हुए हैं। विष्णू मंचू ने शनिवार शाम अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके ठीक पीछे आसमान में एक मिसाइल दिख रही है। इस वीडियो में एक्टर काफी सहमे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके परिवार की भी आवाजें सुनी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, ‘आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं। आसमान में मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। जोरदार इंटरसेप्शन (रोके जाने की कार्रवाई) से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई।’ आगे एक्टर ने लिखा है, ‘शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दुनिया के किसी भी बच्चे को अपने घर की छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए नहीं बड़ा होना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की रक्षा बलों का आभारी हूं। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक है। प्रेम, रोशनी और शांति। हर हर महादेव।’ बता दें कि विष्णू मंचू साउथ के पॉपुलर एक्टर हैं। वो साउथ सुपरस्टार मोहन बाबू के बेटे हैं। हाल ही में उन्हें 2025 में रिलीज हुई फिल्म कनप्पा में देखा गया है। विष्णू मंचू ने साल 2009 में आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाय.एस.आर.रेड्डी की भतीजी विरानिका रेड्डी से शादी की थी। साल 2011 में उन्हें जुड़वां बेटियां हुई थीं, जिसके बाद 2018 में बेटा और 2019 में एक और बेटी हुई है। दुबई में बिगड़े हालात, एक्ट्रेस भी फंसी हाल ही में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने 8 देशों में हमला कर दिया है। दुबई में भी कई मिसाइल हमले हुए हैं, जिसके बाद वहां की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोनल चौहान भी वहीं फंस गई हैं। हाल ही में सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित भारत लौटने के लिए मदद की अपील की है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 17 मौतें:गोला-बारूद तैयार करते वक्त हुआ धमाका, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
    Next Article
    Breaking news: The Washington Post Claims Saudi Crown Prince Backed Strike on Iran

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment