Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सऊदी की ऑयल कंपनी अरामको पर ड्रोन अटैक:ये दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी, इसे दो दिन पहले भी निशाना बनाया था

    21 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। इस बीच सऊदी अरब की ऑयल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर एक ड्रोन आकर गिरा है। यह देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। यह जानकारी रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने दी है। कुछ दिन पहले भी इस रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ था। दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लेने का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद होगी। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा। जंग में अमेरिका के दावे... ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump Rejected Israel's Plan To Kill Iran's Khamenei Last Year. What Changed Now?
    Next Article
    सेंसेक्स 1123 अंक गिरकर 79,116 पर बंद:निफ्टी 385 अंक नीचे; दक्षिण कोरिया का बाजार 12%, जापानी बाजार 4% टूटा

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment