Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार:कहा- राजनीतिक साजिश में फंसाया; सुल्तानपुर में मोची के परिवार से मिलेंगे

    14 hours ago

    गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील के मुताबिक, राहुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है। इसमें कोई ठोस आधार नहीं है। राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे और अपना बयान दर्ज कराया। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। कोर्ट में मौजूद वकीलों के अनुसार, कोर्ट पहुंचने पर राहुल ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई पूरी होने के बाद उन्होंने जज को धन्यवाद भी कहा। इसके बाद राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान के लिए रवाना हो गए, जहां वह उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। रामचेत की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। रामचेत वही मोची थे, जिनकी दुकान पर एक साल पहले राहुल ने जूते सिले थे। बाद में उन्हें सिलाई मशीन भेजी थी। राहुल सुबह 9 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। करीब साढ़े 10 बजे कोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल जिंदाबाद’ के नारे लगाए। माला पहनाने की कोशिश की गई, लेकिन राहुल ने मना कर दिया और मुस्कुराते हुए कोर्ट के अंदर चले गए। मामला 8 साल पुराना। आरोप है कि राहुल ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने तब कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है। इस बयान के बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। सुल्तानपुर कोर्ट ने 19 जनवरी को राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है, इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहुल की पेशी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read More
    Previous Article
    India Joins US-Led Pax Silica Alliance To Secure Global AI And Chip Supply Chain
    Next Article
    Piratage de données bancaires : la France "très mauvaise élève" en matière de cybersécurité

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment