These terms and conditions apply to the News National app (hereby referred to as "Application") for mobile devices that was created by (hereby referred to as "Service Provider") as an Ad Supported service.
Upon downloading or utilizing the Application, you are automatically agreeing to the following terms. It is strongly advised that you thoroughly read and understand these terms prior to using the Application. Unauthorized copying or modification of the Application, any part of the Application, or our trademarks is strictly prohibited. Any attempts to extract the source code, translate the Application into other languages, or create derivative versions are not permitted. All intellectual property rights remain the property of the Service Provider.
The Service Provider is dedicated to ensuring the Application is as beneficial and efficient as possible. They reserve the right to modify the Application or charge for services at any time and for any reason. Any such charges will be clearly communicated.
The Application stores and processes personal data provided by you. You are responsible for maintaining the security of your device and access to the Application. Jailbreaking or rooting your device is strongly discouraged as it may compromise security and application performance.
Third-Party Services
The Application uses third-party services that have their own Terms and Conditions. Refer to the following links:
Google Play Services
AdMob
Google Analytics for Firebase
Firebase Crashlytics
Limitations and Responsibilities
Some Application functions require an internet connection (Wi-Fi or mobile data). The Service Provider is not responsible if the Application does not function fully due to lack of access or depleted data. If using the Application outside a Wi-Fi area, you accept responsibility for any charges incurred, including roaming fees. If you are not the bill payer, it is assumed you have obtained permission.
It is your responsibility to keep your device charged. The Service Provider is not responsible if the device is unavailable due to a drained battery.
While the Service Provider strives to keep the Application updated and accurate, they rely on third-party data and do not accept liability for losses caused by reliance on Application functionality.
Updates and Termination
The Application may be updated to remain compatible with the operating system. You agree to install updates as offered. The Service Provider may discontinue the Application at any time without notice. Upon termination:
Rights and licenses granted to you will end.
You must stop using the Application and delete it from your device.
Changes to These Terms and Conditions
The Service Provider may update these Terms and Conditions periodically. Please review this page regularly. Changes will be posted on this page.
Effective Date: 2025-07-23
Contact Us
If you have questions or suggestions about the Terms and Conditions, contact the Service Provider at: 📧 info@news-national.com
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies,
Privacy Policy,
and
Terms of Service.
बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-9 में जानिए कहानी, जिया खान डेथ केस की। जिया का शव उनके अपार्टमेंट में मिला, पुलिस जांच में इसे आत्महत्या माना गया लेकिन उनकी मां राबिया ने इसे मर्डर कहा, वजह थी जिया के गले में मिला एक गहरा निशान। तारीख- 3 जून 2013 जगह- फ्लैट नंबर 102, सागर संगीत सोसाइटी, जुहू, मुंबई एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान उनसे मिलने के लिए लंदन से आई थीं। जिया का पूरा परिवार लंदन में ही रहता था, वो खुद भी वहीं जन्मी थीं, लेकिन काम के सिलसिले में उन्होंने मुंबई में घर ले रखा था। जिया खान की बहन कविता का बर्थडे था, वो उसी दिन आधी रात 3 बजे हीथ्रो की फ्लाइट से बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई पहुंचने वाली थीं। जिया बेहद एक्साइटेड थीं और बहन के लिए तोहफा लेना चाहती थीं। उस रोज वो मां के साथ कविता के लिए गोल्ड जूलरी लेने बांद्रा गईं। लौटते हुए शाम हो गई, हल्की बारिश भी हो रही थी। जिया ने खुशी-खुशी मां से कहा कि वो खुद ड्राइव करना चाहती थीं। जिया बार-बार कविता को मैसेस कर रही थीं। घर आकर जिया रेस्ट करने लगीं। रात के करीब साढ़े 8 बजे थे, जब उनकी मां राबिया ने कहा कि उन्हें अपनी दोस्त के घर जाना है। जवाब में जिया ने कहा, मैं भी फैजान (भाई जैसा दोस्त) से मिलने जा रही हूं, शो (गेम ऑफ थ्रोन) देखूंगी और फिर एक घंटे में आ जाऊंगी। आकर आपसे घर में ही मिलूंगी। जिया और राबिया साथ घर से निकले। राबिया ने रिक्शा किया और जिया पैदल ही दूसरी दिशा में चली गईं। फैजान चंद कदमों की दूरी पर ही रहते थे। मां राबिया उस दिन करीबी दोस्त एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के घर गईं। वहीं खाना खाया। रात 9 बजकर 37 मिनट पर राबिया ने जिया को कॉल कर कहा कि वो याद से खाना खा लें। दरअसल, जिया को एक नई फिल्म मिली थी, उस फिल्म में उन्हें वजनी दिखना था, जिसके लिए उन्हें ज्यादा-से-ज्यादा खाना खाने की सलाह मिलती रहती थी। कुछ मिनट बात कर राबिया ने कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद उस पार्टी में एक्टर आदित्य पंचोली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। जिया खान उस समय आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं।
कुछ दिनों से उनके रिश्ते में अनबन चल रही थी। जिया अक्सर मां से बताती थीं कि सूरज उनके साथ बुरा सलूक करते हैं। जैसे ही राबिया ने देखा कि आदित्य पंचोली भी वहां आए हुए हैं, तो वो असहज होकर करीब पौने 11 बजे निकल गईं। राबिया घर लौटीं तो गौर किया कि सारी लाइट्स ऑन हैं, जबकि वो जिया के साथ सारी लाइट्स बंद कर निकली थीं। बेडरूम में पहुंचीं, तो देखा वहां कि भी सारी लाइट्स जल रही हैं, जिया का हैंड बैग फर्श पर पड़ा था। राबिया को कुछ अटपटा लगा। वो फ्रेश होने बाथरूम गईं, लाइट्स वहां की भी ऑन थीं। तभी उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा स्लाइड किया। मंजर देख उनकी चीख निकल गई। बेटी जिया उस कमरे के पंखे से फांसी लगा चुकी थीं। राबिया दौड़ते हुए पहुंचीं और पैर पकड़ लिए। बेटी का शरीर अब भी गर्म था। उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया, जिससे पड़ोस के कुछ लोग पहुंच गए। जिया के शरीर को फंदे से उतारा गया। उस समय डॉक्टर अग्रवाल वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि जिया की मौत हो चुकी है। रात 3 बजे जिया की बहन कविता ने मुंबई में लैंड किया। जैसे ही उन्होंने फोन एयरप्लेन मोड से हटाया तो उनके पास कई मैसेजेस आए हुए थे। जैसे ही उन्होंने मैसेज खोले, तो उसमें लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। शुरुआत में कविता कुछ समझ नहीं पाईं, लेकिन जब दूसरे मैसेज देखे तो उन्हें बहन जिया की मौत की खबर मिली। वो घर पहुंचीं तो देखा फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया की भीड़ उनके घर में थी। उस रोज अंजू महेंद्रु भी पहुंची, जिनके घर में कुछ घंटों पहले ही राबिया ने डिनर किया था। दैनिक भास्कर ने अंजू महेंद्रू से संपर्क किया, लेकिन वो इस केस के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं। जिया की मौत की खबर मिलने के 3 घंटे बाद आदित्य पंचोली भी राबिया से मिलने उनके घर पहुंचे, लेकिन इस समय उनके साथ सूरज पंचोली नहीं आए। जबकि जिया की मौत के समय सूरज उन्हें डेट कर रहे थे। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में जिया का पोस्टमार्टम किया गया और 3 जून की सुबह 7 बजे उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। 4 जून को ही उनके अपार्टमेंट से जनाजा उठाया गया। जुहू के सोनापुर कब्र वाला में उनके जनाजे की नमाज हुई जिसके बाद उन्हें जुहू के कब्रिस्तान में दफ्नाया गया। फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां उनके जनाजे में शामिल हुईं, जिनमें आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, किरण राव, रितेश देशमुख जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। जनाजे में आदित्य पंचोली का हुआ मीडिया से झगड़ा जिया खान के जनाजे में सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली भी पहुंचे। कार से उतरते हुए उन्होंने मीडिया से बदसलूकी की और उनका ट्रायपोड तोड़ दिया। मीडिया ने उन्हें घेर लिया और हर्जाना भरने को कहा। इस समय आदित्य ने धमकी देते हुए कहा कि वो उन पर कार चढ़ा देंगे। जमकर बहस हुई, जिसके बाद आदित्य को कैमरापर्सन को 25 हजार रुपए का हर्जाना देना पड़ा। साथ ही वहां मौजूद भीड़ के दबाव में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिया की मौत 3 जून की रात 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट के दरमियान हुई थी। इसके महज चंद मिनटों बाद ही मां राबिया घर पहुंची थीं। अगर मां कुछ देर पहले पहुंचतीं तो जिया को बचाया जा सकता था। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत फांसी लगाने से हुई थी। इसके अलावा उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस जांच में सामने आया कि जिया ने मौत से पहले आखिरी बार बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को कॉल किया था। उस रात साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक जिया खान और सूरज के बीच कई बार कॉल पर बात हुई। सूरज ने कुछ कॉल उठाए और कुछ का जवाब नहीं दिया। सूरज ने साढ़े 11 बजे जिया को कई मैसेज भी किए, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुजेट देखने में सामने आया कि उस रात जिया करीब 9 बजे मां के साथ घर से निकली थीं। कुछ देर बाद वो घर लौट आईं। रात करीब 10 बजे वो एक और बार बाहर निकलीं और फिर 10 बजकर 48 मिनट पर घर लौटीं। मौत से पहले सूरज ने भिजवाए थे फूल 4 जून को सूरज पंचोली को जुहू पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्होंने कहा कि वो और जिया ब्रेकअप कर चुके थे। सूरज ने पुलिस बयान में कहा कि वो लंबे समय से जिया से ब्रेकअप करने की कोशिश कर रहे थे। 3 जून को उन्होंने जिया को फूल भिजवाए, जो ब्रेकअप के लिए थे। हालांकि जिया की मां ने दावा किया कि वो फूल सूरज ने इसलिए भिजवाए, क्योंकि जिया को 2 नई फिल्मों और एक गाने में काम मिला था। उसी दिन जिया की मां राबिया का भी बयान लिया गया। राबिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिया फिल्मों में कम काम मिलने से परेशान चल रही थीं। 2 जून को वो साउथ फिल्म के ऑडिशन के लिए हैदराबाद गई थीं, लेकिन उनका ऑडिशन अच्छा नहीं रहा। उन्हें वजन बढ़ाने को कहा गया था। सूरज और राबिया के अलावा जिया के कुक, वॉचमैन और कुछ पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। मौत के बाद जिया के कमरे से मिला 6 पन्नों का नोट, लिखा था- सपने छीन लिए जिया की मौत के 6 दिन बाद उनकी बहन को 6 पन्नों का एक नोट मिला, जिसमें जिया ने साफ लिखा था कि लेटर मिलने से पहले वो दुनिया से जा चुकी हैं। उनकी मां राबिया ने वो 6 पन्ने शेयर करते हुए एक नोट में लिखा, मीडिया और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का मानना है कि करियर की दिक्कतों के चलते वो डिप्रेशन में थीं। लेकिन सच ये है कि ये सूरज पंचोली और उनके पिता आदित्य पंचोली के अब्यूज और ट्रॉमा की वजह से हुआ। जिया ने मुझसे और अपनी बहनों से इस बारे में बात की थी, यही बात उन्होंने लेटर में भी लिखी है। मां ने उस नोट में लिखा कि जिया की मौत के 3 दिन बाद उनकी छोटी बहन जिया द्वारा लिखी गईं कुछ कविताओं को ढूंढ रही थीं। वो जिया की प्रेयर मीट में उन कविताओं को पढ़ना चाहती थीं। वो पन्ने ढूंढते हुए उन्हें जिया के वॉलेट बॉक्स में 6 पन्ने मिले। जिन्हें वो सार्वजनिक कर रही हैं। जिया ने वो 6 पन्ने जिस शख्स के लिए लिखे, वो कोई नहीं बल्कि सूरज पंचोली थे। नोट्स के अनुसार, सूरज ने उनके साथ मारपीट की और उनका अबॉर्शन करवाया। जिया खान के नोट्स के अनुसार- पेज-1 "मुझे नहीं पता यह तुम्हें कैसे कहूं। लेकिन अब कह ही देती हूं, क्योंकि अब मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। मैंने तो पहले ही सब कुछ खो दिया है। अगर तुम यह पढ़ रहे हो, तो शायद मैं जा चुकी होऊंगी या जाने वाली होऊंगी। मैं अंदर से टूटी हुई हूं। तुम्हें शायद यह पता न हो, लेकिन तुमने मुझे इतनी गहराई से प्रभावित किया कि तुमसे प्यार करते-करते मैंने खुद को ही खो दिया। फिर भी तुमने मुझे हर दिन टॉर्चर किया। इन दिनों मुझे कोई रोशनी दिखाई नहीं देती। मैं जागती हूं और चाहती हूं कि काश मुझे जागना ही न पड़े। एक समय था जब मैंने तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी देखी थी, तुम्हारे साथ एक भविष्य देखा था। लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया। मैं अंदर से मरी हुई महसूस करती हूं। मैंने कभी भी खुद को किसी को इतना नहीं दिया था, न ही किसी की इतनी परवाह की थी। तुमने मेरे प्यार का बदला धोखे और झूठ से दिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ा कि मैंने तुम्हें कितने तोहफे दिए, या तुम्हारे लिए मैं कितनी खूबसूरत लगती थी। मुझे प्रेग्नेंट होने से डर लगता था, लेकिन फिर भी मैंने खुद को पूरी तरह तुम्हें सौंप दिया।" पेज 2 "तुमने मुझे जो दर्द हर दिन दिया है, उसने मुझे पूरी तरह तोड़ दिया है। तुमने मेरी आत्मा तक को तोड़ दिया। मैं न ठीक से खा पा रही हूं, न सो पा रही हूं, न सोच पा रही हूं और न ही सामान्य रूप से काम कर पा रही हूं। मैं हर चीज से दूर भाग रही हू। अब मुझे अपने करियर की भी कोई चाह नहीं रही। जब मैं तुमसे पहली बार मिली थी, मैं महत्वाकांक्षी और अनुशासित थी। फिर मैं तुमसे प्यार कर बैठी। मुझे लगा था कि प्यार मुझमें सबसे अच्छा रूप बाहर लाएगा। समझ नहीं आता कि किस्मत ने हमें क्यों मिलाया। मैंने जो भी दर्द, रेप और एब्यूज या टॉर्चर सहा मैं उसे डिजर्व नहीं करती हूं। मुझे तुम्हारी तरफ से कोई प्यार और वादा नहीं दिखता। मुझे बस डर लगता है कि तुम मुझे मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करोगे। तुम्हारी जिंदगी सिर्फ लड़कियां और पार्टी है और मेरी, तुम और काम। अगर मैं यहां रही तो तुम्हे याद करूंगी और तुम्हारे लिए तरसती रहूंगी।" पेज 3 "मेरे 10 साल के करियर और सपनों को अलविदा। मैंने तुम्हें कभी नहीं बताया, लेकिन मुझे तुम्हारे बारे में एक मैसेज मिला था कि तुम मुझे धोखा दे रहे हो। मैंने उसे अनदेखा किया और तुम पर भरोसा करने का फैसला किया। तुमने मुझे शर्मिंदा किया। मैं कभी बाहर नहीं गई, न ही किसी और के साथ रही। मैं एक वफादार इंसान हूं। मैंने कभी किसी और से करीबी रिश्ता नहीं बनाया। मैं सिर्फ चाहती थी कि तुम वही दर्द महसूस करो जो तुम मुझे हर समय महसूस कराते थे। कोई और लड़की तुम्हें उतना प्यार नहीं दे सकती जितना मैंने दिया। मैं यह अपने खून से लिख सकती हूं। यहां मेरे लिए चीजें बेहतर हो रही थीं, लेकिन क्या फायदा, जब जिसे तुम प्यार करते हो वही तुम्हें अपमानित करे, मारने की धमकी दे, धोखा दे, दूसरी लड़कियों से कहे कि वे खूबसूरत हैं, या जब तुम उनके घर जाओ।" पेज 4 "अब मेरे पास कहीं जाने की जगह नहीं है। तुम प्यार की बातें करते हो या मेरे सामने झूठ बोलते हो, फिर उन्हीं लड़कियों के पीछे उनकी गाड़ी में चले जाते हो या उनके परिवार का अपमान करते हो। तुमने कभी मेरी बहन से भी मुलाकात नहीं की। मैंने तुम्हारी बहन के लिए तोहफे खरीदे थे। तुमने मेरी आत्मा तोड़ दी। अब मेरे पास जीने की कोई वजह नहीं बची। मैंने तुम्हारे लिए सब कुछ किया। मैं हम दोनों के लिए मेहनत कर रही थी। लेकिन तुम कभी मेरे सच्चे साथी नहीं बने। मेरा भविष्य खत्म हो गया, मेरी खुशियां मुझसे छिन गईं। मैं हमेशा तुम्हारे लिए अच्छा चाहती थी। जो थोड़ा पैसा था, वह भी तुम्हारे बेहतर भविष्य के लिए लगाने को तैयार थी। लेकिन तुमने कभी मेरे प्यार की कद्र नहीं की। तुमने मेरे चेहरे पर लात मारी। मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं बची। मेरा टैलेंट, मेरे सपने, सब छीन लिए। तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।" पेज 5 "तुमने मुझे इतना दुख दिया कि मैं दस दिन तक तुम्हारे लिए रोती रही और तुम्हें फर्क भी नहीं पड़ा। तुम्हें मेरे लिए कुछ खरीदा तक नहीं। गोवा की वेकेशन ही मेरा बर्थडे गिफ्ट थी, लेकिन उसके बाद भी तुमने धोखा दिया। मैंने तुम्हारे लिए खर्च किया। मैंने हमारे बच्चे को गिरा दिया, जबकि इससे मुझे गहरा दुख हुआ। तुमने मेरा क्रिसमस और मेरा बर्थडे भी खराब कर दिया। जब मैं तुम्हारा जन्मदिन खास बनाने की कोशिश कर रही थी, तब तुम वेलेंटाइन डे पर मुझसे दूर रहे। तुमने वादा किया था कि एक साल पूरा होने पर हम सगाई करेंगे। तुम्हें जिंदगी में सिर्फ पार्टी, औरतें और मतलब की चीजें चाहिए थीं। मुझे सिर्फ तुम और मेरी खुशी चाहिए थी। लेकिन तुमने दोनों ही मुझसे छीन लिए। मैंने तुम्हारे ऊपर बिना किसी मतलब पैसा खर्च किया।" पेज 6 "तुम मेरे चेहरे पर हंसते थे, जब मैं तुम्हारे लिए रोती थी। अब इस दुनिया में मेरे पास जीने के लिए कुछ नहीं बचा। काश तुमने मुझे वैसे प्यार किया होता जैसे मैं तुम्हें करती थी। मैंने हमारे भविष्य और हमारी सफलता के सपने देखे थे। लेकिन अब मैं यहां से सिर्फ टूटे हुए सपनों और खाली वादों के साथ जा रही हूं। अब मैं सिर्फ सो जाना चाहती हूं और फिर कभी न जागूं। मैं कुछ भी नहीं रह गई हूं। मेरे पास सब कुछ था, फिर भी मैं तुम्हारे साथ रहते हुए भी अकेली महसूस करती थी। तुमने मुझे अकेला और इनसिक्योर महसूस कराया। मैं इससे कहीं ज्यादा हूं।" मां की शिकायत पर हुई थी सूरज पंचोली की गिरफ्तारी जिया का नोट मिलने के बाद राबिया खान ने सूरज पंचोली को बेटी की मौत का जिम्मेदार बताते हुए जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। 10 जून 2013 को सूरज पंचोली की गिरफ्तारी हुई। सूरज को आर्थर रोड जेल के उसी सेल में रखा गया जहां 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को भी रखा जा चुका था। सूरज के पेरेंट्स आदित्य पंचोली और जरीना वाहब ने उन्हें बेल दिलवाने की कई कोशिशें कीं। कई बार उनकी बेल याचिका खारिज हो गई। उन्हें 21 दिनों तक जेल में रहना पड़ा, जिसके बाद 2 जुलाई 2013 को उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके, देश न छोड़ने समेत कई शर्तों पर बेल मिली थी। जिया की मां का दावा- गले में थे गहरे जख्म, CBI जांच की मांग की सूरज को बेल मिलने के कुछ महीने बाद जिया खान की मां ने उन पर हत्या के आरोप लगाए। उन्होंने अक्टूबर 2013 में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की। उनका कहना था कि पुलिस ने केस की जांच सही तरह नहीं की। उनकी बेटी की हत्या हुई है, क्योंकि उसके गले में फांसी नहीं बल्कि एक नुकीली चीज के निशान हैं। उन्होंने बेटी जिया खान की डेडबॉडी की एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें उनके गले पर वाकई गहरा जख्म था। राबिया ने दावा किया कि उनके शरीर पर चोट के कई और निशान थे। लंबी जद्दोजहद के बाद जुलाई 2014 में ये केस CBI को सौंपा गया। राबिया के अनुसार, उनके घर के पर्दे कभी बंद नहीं होते, लेकिन उस दिन थे। उनके कमरे का हैंडल भी टूटा हुआ था। जिया की डेडबॉडी में वाकई गहरे जख्म थे। जो दुपट्टे से नहीं बने थे। जिया की मां के अनुसार वो किसी नुकीली चीज या रिस्ट वॉच का निशान था। मौत से ठीक पहले बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के घर गई थीं जिया खान जांच में ये भी सामने आया कि उस रोज सूरज से कॉल पर बात करने के बाद जिया उनके घर भी गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद ही लौट आईं। केस चल ही रहा था कि सूरज की मां जरीना वाहब ने जिया से जुड़े कई अटपटे दावे किए। उनके अनुसार, जिया ने करीब 4-5 बार पिछले फेल रिलेशनशिप के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जिया ने ही फेसबुक के जरिए सूरज से पहली बार बात की और दोस्ती बढ़ाई। उन्होंने ये भी कहा कि जिया और उनकी मां का रिश्ता ठीक नहीं था। एक बार मां से झगड़े के बाद उनके सिर से काफी खून बह रहा था, वो रोती हुईं सूरज के घर पहुंची थीं। केस तब और उलझ गया, जब जिया खान की मां राबिया ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज का एक क्लिप जारी किया, जिसमें जिया की मौत के दिन सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली, बिल्डिंग के कैमरे में कैद हुए। जिया की मौत की की जांच के दौरान कई बड़े सवाल खड़े हुए। पहला सवाल- अगर जिया ने आत्महत्या की तो उनके गले में वो चोट के निशान कैसे आए? दूसरा सवाल- जिया ने सूरज से आखिरी बार कॉल पर क्या बात की, जिया उनके घर क्यों गईं? तीसरा सवाल- क्या वाकई जिया और उनकी मां का रिश्ता ठीक नहीं था? चौथा सवाल- वो लड़की कौन थी, जिसकी वजह से जिया और सूरज का झगड़ा हुआ? आखिरी सवाल- जिया की मौत की असल वजह क्या थी? जानिए सभी सवालों के जवाब कल जिया खान डेथ केस के पार्ट-2 में। …………………………………………………….. पार्ट-2, मौत से पहले जिया खान का हुआ सूरज से झगड़ा: अबॉर्शन के बाद फीटस बाथरूम में बहाया, सुसाइड नोट पर उठे सवाल जिया खान के कॉल रिकॉर्ड्स से सामने आया कि जिस समय जिया की मौत हुई, उससे कुछ मिनटों पहले तक उनकी बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से कॉल पर बात हुई थी। सीबीआई की जांच के मुताबिक रात 10 बजकर 4 मिनट पर सूरज ने जिया को कॉल किया था। उन्होंने जिया से कहा था कि वो एक होटल में जूलरी डिजाइनर का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, जिया, अपनी बहन कविता को बर्थडे में तोहफा देने के लिए खास जूलरी बनवा रही थीं। खुद कुछ जूलरी खरीदने के अलावा जिया ने सूरज को एक अमाउंट दिया था, जिससे वो जूलरी डिजाइनर नीलू से जूलरी पिक कर सकें। रात को 10 बजे के करीब कॉल पर हुई बातचीत में सूरज ने उनसे यही कहा था कि वो जूलरी डिजाइनर से मिलने होटल आए हैं। सूरज से बात करने के बाद जिया ने तुरंत जूलरी डिजाइनर को कॉल किया। उन्होंने जिया को बताया कि वो उस दिन नहीं बल्कि अगली सुबह सूरज से मिलने वाली हैं। सूरज का झूठ पकड़ा जाने पर जिया ने उन्हें फिर कॉल किया। पूरी कहानी पढ़िए कल… ………………………………………………….. भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए- पार्ट-1, शाइनी आहूजा रेप केस:मेड बोली- कमरे में बंद किया; सीमन सैंपल हुए मैच, एक्टर बोले- संबंध रजामंदी से बने 14 जून 2009 शाम का समय था। एक लड़की रोती-बिलखती हालत में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। लड़की को पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। साथ मौजूद लोगों ने जोर देकर बोला- इसका रेप हुआ है। लड़की लगातार रोए जा रही थी। पुलिस ने पूछा किसने किया, जवाब मिला- शाइनी आहूजा, बॉलीवुड एक्टर। वहां मौजूद हर शख्स हैरान था। मामला हाई प्रोफाइल था, तो पुलिस ने भी बिना देरी किए शिकायत लिखना शुरू किया। आसपास के लोगों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और फिर उसने स्टेटमेंट देना शुरू किया, मेरा नाम माधुरी जोशी है, मैं 20 साल की हूं। शाइनी आहूजा के घर में मई से काम कर रही थी। मैं सुबह से शाम वहीं रहती थी। घर में दो मेड और थीं। उस दिन घर में कोई नहीं था। अचानक उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैंने बचने की कोशिश की तो मारा। पूरी कहानी पढ़िए…
…………………………. पार्ट-2, शाइनी आहूजा रेप केस:मेड ने बयान बदला, कहा- रेप नहीं हुआ, 7 साल की सजा हुई; ₹15 लाख की हुई मांग केस चर्चा में था तभी एक अखबार में दावा किया गया कि शाइनी के खिलाफ पुलिस को कई सबूत मिले हैं। दावा था कि शाइनी की पड़ोसी ने उस रोज मेड की चीखों की आवाजें सुनी थीं। इन दावों के बीच शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि उनके पति निर्दोष हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। पूरी कहानी पढ़िए…
……………………………………. पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं 1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे… प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं। दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं। थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा। राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो। प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए… पार्ट-2, मौत से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने करवाया अबॉर्शन:बॉयफ्रेंड की एक्स ने की थी मारपीट, पोस्टमॉर्टम में शरीर में मिली 100ml शराब प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने जिस सलोनी शर्मा पर उनसे मारपीट के आरोप लगाए थे, उन्होंने पुलिस बयान में कबूला कि उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो और राहुल राज एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्युषा की वजह से राहुल ने उन्हें छोड़ दिया। पूरी कहानी पढ़िए ………………………………………………………………………. पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध मई 2008 की बात है उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’ जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए… पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे। विवेक की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि विवेक की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने विवेक का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए… ……………………………………………………………. पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए... पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था। 10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…